टेक्नोलॉजी

अमेजिंग पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ Vivo के दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च

वीवो ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo Nex S और Vivo Nex A को चीन में लॉन्च कर दिया है. Nex S एक प्रीमियम मॉडल है जिसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8GB रैम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. वहीं Nex A में स्नैपड्रैगन 710 प्रोससर, 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इन दोनों स्मार्टफोन्स की सबसे खास बात ये है कि इनमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे इन स्मार्टफोन्स में काफी बड़ी स्क्रीन दी गई है. Nex S और Nex A दोनों ही स्मार्टफोन्स में एनर्जी UI के नाम से एक नया UI दिया गया है. इसमें रेड कलर का थीम दिया गया है. इन हैंडसेट्स में इसके अलावा Jovi AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जिसमें NLU (नैचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग), ASR (ऑटोमैटिक स्पीच रिकॉग्निशन), इमोशन डिटेक्शन और टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसे अन्य फीचर्स दिए गए हैं. इन स्मार्टफोन्स में डेडीकेटेड AI असिस्टेंट बटन भी दिए हैं. वीवो ने जानकारी दी है कि इन NEX मॉडलों के कैमरे में AI से लैस फीचर्स, फिल्टर्स और HDR मोड दिया गया है. खास बात ये भी है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में बेजल-लेस डिस्प्ले देने के लिए ईयरपीस को हटा दिया गया है. इसमें साउंड जेनरेट करने के लिए माइक्रो वाइब्रेशन यूनिट के जरिए स्क्रीन वाइब्रेशन दिया गया है. Vivo Nex S, Nex A की कीमत: कंपनी ने 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले Nex A की कीमत CNY 3,898 (लगभग 41,000 रुपये) रखी है. वहीं 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले Vivo Nex S की कीमत CNY 4,498 (लगभग 47,400 रुपये) रखी गई है. इसके अलावा 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला Nex S ग्राहकों को CNY 4,998 (लगभग 52,600 रुपये) में उपलब्ध होगा. दोनों ही स्मार्टफोन्स ग्राहकों के लिए रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे. इनकी बिक्री 23 जून से शुरू होगी. Vivo Nex S के स्पेसिफिकेशन्स डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Nex S एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड फनटच OS 4.0 पर चलता है. इसमें 19.3:9 ऐक्सपेक्ट रेश्यो के साथ 6.59-इंच फुल-HD+ (1080x2316 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम मौजूद है. फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है. इसे 128GB और 256GB स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी बैटरी 4000mAh की है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0 पोर्ट और OTG सपोर्ट दिया गया है. Vivo Nex A के स्पेसिफिकेशन्स डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड फनटच OS 4.0 पर चलता है. इसमें 19.3:9 ऐक्सपेक्ट रेश्यो के साथ 6.59-इंच फुल-HD+ (1080x2316 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 6GB रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मौजूद है. Vivo Nex A में फोटोग्राफी के लिए Nex S की तरह ही सेटअप दिया गया है. Nex A की इंटरनल मेमोरी 128GB की है. इसके अलावा बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी Nex S की तरह ही हैं.

वीवो ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo Nex S और Vivo Nex A को चीन में लॉन्च कर दिया है. Nex S एक प्रीमियम मॉडल है जिसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8GB रैम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. वहीं …

Read More »

BSNL ने लॉन्च किया जियो से भी सस्ता प्लान, 1.5 रुपये प्रति GB की दर से मिलेगा डाटा

रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद से ही देश की तमाम टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ चुकी है। इस प्राइस वॉर में अब पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी कूद चुकी है। कंपनी ने हाल के कुछ महीनों में ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स पेश किये हैं। कंपनी ने चार नए प्लान लॉन्च किए है, जिसमें ग्राहकों को 99 रुपये में 45GB डाटा से लेकर 399 रुपये में 600GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। कंपनी अपने इस प्लान के जरिए रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन के यू-ब्रॉडबैंड प्लान को दे सकती है। BSNL के ये प्लान डेली बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध हैं। हांलाकि BSNL के ये प्लान केवल ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन BSNL इन प्लान्स को वॉयस कॉम्बो ऑफर्स के साथ उतारा है। BSNL 99 रुपये में ग्राहकों को एक महीने में 45GB डाटा (1.5GB प्रतिदिन), 199 रुपये में 150 GB (5GB प्रतिदिन), 299 रुपये में 300GB (10GB प्रतिदिन) और 399 रुपये में 600GB (20GB प्रतिदिन) कॉम्बो ऑफर कर रहा है। इस सेगमेंट में 399 रुपये वाला प्लान सबसे बड़ा प्लान है। BSNL का यह प्लान जियो और एयरटेल को दे सकता है मात, मिलेगा 1500GB डाटा यह भी पढ़ें इसले अलावा कंपनी अपने इन ब्रॉडबैंड प्लान में 20mbps की स्पीड में डाटा ऑफर कर रही है। अगर ग्राहक ऑफर किए जा रहे डाटा का पूरा इस्तेमाल कर भी लेता है तो उसे 1एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलता रहेगा। जानें वोडाफोन के U-ब्रॉडबैंड के प्लान के बारे में: जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन के सस्ते प्लान में कौन है बेहतर, पढ़ें कम्पैरिजन यह भी पढ़ें वोडाफोन के यू-ब्रॉडबैंड के प्लान की खास बात यह है कि एक साल वाले प्लान में ग्राहकों को 12-टीबी इंटरनेट डाटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान की कीमत की बात करें तो इस पर 353 रुपये महीने का खर्च आता है। इसी तरह कंपनी के 3 महीने और 6 महीने वाले प्लान को भी सस्ते में उतारा है। फिलहाल कंपनी का यह प्लान हैदराबाद शहर के यूजर्स के लिए उतारा गया है। कंपनी इसे फाइबरनेट तकनीक के सहारे यूजर्स को उपलब्ध करा रही है। इस प्लान की ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद से ही देश की तमाम टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ चुकी है। इस प्राइस वॉर में अब पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी कूद चुकी है। कंपनी …

Read More »

व्हाट्सएप ऑडियो मैसेजेज को इस ट्रिक से सुन सकते हैं बिना ईयरफोन के

आज के समय में व्हाट्सएप लगभग हर यूजर इस्तेमाल करता है। चैट से लेकर वीडियो और वॉयस कॉल तक कंपनी ने कई तरह के फीचर्स भी पेश किए हैं। इसी में एक ऐसा फीचर भी है जो फायदेमंद होने के साथ-साथ यूजर्स की परेशानी का सबब भी बन सकता है। जरा सोचिए अगर आप किसी मीटिंग में बैठे हैं और आपके किसी दोस्त ने आपको व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज भेजा है तो आप बिना ईयरफोन उसको कैसे सुनेंगे। और अगर गलती से भी आपका कोई पर्सनल ऑडियो मैसेज सबके सामने प्ले हो जाए तो क्या हो। आपकी इसी समस्या का समाधान हम इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं। नोट: इस पोस्ट में हम आपको एक व्हाट्सएट ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं। ध्यान रहे कि यह ट्रिक केवल ऑडियो फाइल्स के लिए ही इस्तेमाल की जा सकती है। जानें व्हाट्सएप की इस ट्रिक के बारे में: जब भी आपके पास कोई व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज आता है तो उसे प्ले कर तुरंत अपने कान के पास ले जाएं। ऐसा करने से वो ऑडियो फाइल ईयरपीस के जरिए प्ले होगी न की स्पीकर्स के जरिए। इसका सीधा मतलब यह है कि आप व्हाट्सएप ऑडियो फाइल्स को वॉकी-टॉकी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आप छोटी-छोटी वॉयस क्लिप्स में अपने दोस्त से बात कर पाएंगे। व्हाट्सएप का यूपीआई पर आधारित पेमेंट फीचर लेटेस्ट बीटा वर्जन्स में उपलब्ध यह भी पढ़ें ऑडियो फीचर में किया यह बदलाव: आपको बता दें कि कंपनी ने ऑडियो मैसेज फीचर काफी पहले पेश किया था। लेकिन हाल ही में इस फीचर में बदलाव किया गया है। अब यूजर्स को ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए माइक बटन को होल्ड करने की जरुरत नहीं है। यूजर्स को माइक बटन को ऊपर की तरफ ड्रैग करना होगा और ऑडियो रिकॉर्ड होनी शुरू हो जाएगी। ऑडियो रिकॉर्ड होने के बाद सेंड बटन पर क्लिक करने से फाइल आपके दोस्त को डिलीवर हो जाएगी।

आज के समय में व्हाट्सएप लगभग हर यूजर इस्तेमाल करता है। चैट से लेकर वीडियो और वॉयस कॉल तक कंपनी ने कई तरह के फीचर्स भी पेश किए हैं। इसी में एक ऐसा फीचर भी है जो फायदेमंद होने के …

Read More »

Vivo Nex के लॉन्च से जुड़ी जानकारियां हुई लीक, जानें क्या होगा खास

OnePlus 6 और Honor 10 से होगा मुकाबला:

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो 12 जून यानी आज एक नया फोन Vivo Nex लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Vivo Nex से जुड़ी कई जानकारियां इससे पहले सामने आई हैं। वहीं, अब एक और रिपोर्ट सामने आई …

Read More »

पुरानी यादें फिर होंगी ताजा, फेसबुक ने जोड़ा ‘मेमोरीज’ फीचर

सोशल मीडिया नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने अपने यूजर्स की यादों को शेयर करने के लिए मेमोरीज पेज लॉन्च किया है। इस पेज के जरिए फेसबुक आपके और आपके दोस्तों की यादों को शेयर करेगा। फेसबुक ने ऑन दिस डे फीचर को अपग्रेड करके इस पेज को लॉन्च किया है। इस पेज में आप अपनी पुराने लम्हों को फिर से याद कर सकेंगे। ऑन दिस डे- मेमोरीज हांलाकि फेसबुक का यह फीचर नया नहीं है, फेसबुक ने बस ऑन दिस डे फीचर के लिए अलग से सेक्शन बना दिया है। इसके अलावा फेसबुक के अन्य फीचर्स में फ्रेंड्स मेड ऑन दिस डे फीचर को भी जोड़ा है। इस फीचर में बनाए गए दोस्तों की लिस्ट आ जाती है। इस फीचर में आपके और आपके दोस्त के फोटो कोलाज और स्पेशल वीडियो फ्रेंडवर्सरी के नाम से पोस्ट होते हैं। मेमोरीज यू मे हैव मिस्ड इस मेमोरीज पेज पर मेमोरीज यू मे हैव मिस्ड फीचर भी जोड़ा गया है। अगर आप फेसबुक बराबर लॉग-इन नहीं करते हैं और किसी मेमोरी को मिस कर देते हैं तो फेसबुक अपने इस फीचर के जरिए आपकी मिस की गई सभी मेमोरीज को नोटिफाई करेगा। इसके लिए फेसबुक एक वीडियो पोस्ट के जरिए आपको मेमोरीज के बारे में याद दिलाएगा। फेसबुक ने मेमोरी रिकैप को पिछले साल ही लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए फेसबुक यूजर्स की पर्सनल शेयरिंग बढ़ाना चाहता है। यूजर इंगेजमेंट बढ़ाने पर फोकस पिछले कुछ महीनों में कंपनी फेसबुक के इंटरफेस में काफी बदलाव कर रही है। इन बदलाव के जरिए कंपनी यूजर्स एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा फेसबुक के पोस्ट को व्हॉट्सएप और मैसेंजर के अलावा इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिए भी शेयर कर सकेंगे। फेसबुक अपने मेमोरीज सेक्शन के जरिए यूजर्स की इंगेजमेंट बढ़ाना चाह रही है। यूजर्स का शुक्रिया फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर ओरेन हॉड ने कहा कि यादें लोगों के लिए खास होती हैं, हम समझ सकते हैं कि सभी यादें खुशी नहीं देती हैं। हम लोगों की राय समय-समय पर लेते रहते हैं और अपने फीचर्स को उनके अनुरूप बनाने की कोशिश करते हैं। हम कड़ा परिश्रम कर इन फीचर्स को जोड़ रहे हैं, हमें पता है कि यादें लोगों के लिए कितनी निजी होती हैं। हम अपने यूजर्स का शुक्रिया भी अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने इन तीन साल में अपनी कई यादें हमसे शेयर की हैं। मेमोरीज फीचर डेस्कटॉप वाले वर्जन में न्यूज फीड के बांयीं ओर मेमोरीज बुकमार्क के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा, जबकि मोबाइल एप के मोर ऑप्शन में यूजर्स को मेमोरीज का अलग सेक्शन दिखाई देगा।

सोशल मीडिया नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने अपने यूजर्स की यादों को शेयर करने के लिए मेमोरीज पेज लॉन्च किया है। इस पेज के जरिए फेसबुक आपके और आपके दोस्तों की यादों को शेयर करेगा। फेसबुक ने ऑन दिस डे फीचर …

Read More »

Redmi Y2 और Honor 7A की सेल शुरू, अमेजन-फ्लिपकार्ट में ऑफर्स की जंग

शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी Y2 की सेल आज से शुरू हो गया है। इस स्मार्टफोन को अमेजन और mi.com से एक्सक्लुसिवली खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के अलावा हॉनर 7A की सेल भी आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से एक्सक्लुसिवली खरीदा जा सकता है। दोनों ही ई-कॉमर्स साइट पर इन स्मार्टफोन पर ऑफर दिये जा रहे हैं। रेडमी Y2- कीमत और ऑफर्स इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस बेस मॉडल में 3जीबी रैम और 32जीबी मेमोरी दिया जा रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन का एक और वैरिएंट ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जो 4जीबी रैम और 64जीबी मेमोरी ऑप्शन के साथ आता है। इस वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को अमेजन से आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से खरीदने पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एयरटेल 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है। साथ में 240 जीबी डाटा भी ऑफर कर रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर रेडमी Y2 और हॉनर 7A की सेल होगी शुरू, जानें ऑफर्स यह भी पढ़ें रेडमी Y2- स्पेसिफिकेशन्स इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 5.99 इंच के फुल व्यू एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। फोन दो मेमोरी वैरिएंट में उपलब्ध है- 3जीबी रैम एवं 32जीबी मेमोरी और 4जीबी रैम और 64जीबी मेमोरी। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लगा है, वहीं इसके प्राइमरी कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी एवं 5 मेगापिक्सल का डुअल सैकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। पावर के लिए 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन MIUI 9.5 यूजर इंटरफेस और एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। Honor 7A और 7C 22 मई को हो सकता है लॉन्च, शाओमी के इस स्मार्टफोन से होगा मुकाबला यह भी पढ़ें हॉनर 7A- कीमत और ऑफर्स भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को एक्सक्लुसिवली फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और गोल्ड में उपलब्ध है। अगर आपने फ्लिपकार्ट के जरिए आजतक कोई भी ऑनलाइन पेमेंट नहीं किया है तो आपको इस स्मार्टफोन पर इंस्टेंट 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक के बज-क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। जियो यूजर्स को इस स्मार्टफोन पर 2,200 रुपये के कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें यूजर्स को 50 रुपये के 44 कूपन्स दिये जाएंगे। इन कूपन्स को यूजर्स माई जियो एप के जरिए 198 रुपये या 299 रुपये के फर्स्ट रिचार्ज के बाद अगले रिचार्ज पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा 50 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दिया जा रहा है। हॉनर 7A- स्पेसिफिकेशन्स इस स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5.7 इंच का फुल व्यू एचडी IPS डिस्प्ले दिया गया है। हॉनर ने इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में बेजल-लेस डिस्प्ले दिया है, जिसका अशपेक्ट रेशियो 18:9 है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रिनो 505 जीपीयू को सपोर्ट करता है। फोन के मेमोरी की बात करें तो इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी Y2 की सेल आज से शुरू हो गया है। इस स्मार्टफोन को अमेजन और mi.com से एक्सक्लुसिवली खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के अलावा हॉनर 7A की सेल भी आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू …

Read More »

Bentley की नई कार भारत में लॉन्च, कीमत 3.78 करोड़

Bentley मोटर्स इंडिया ने देश में Bentayga SUV के V8 वर्जन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 3.78 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी है. दूसरे Bentayga रेंज मॉडलों की तरह ही V8 में भी स्लिक लाइन्स मौजूद हैं. हालांकि एक्सटीरियर को अलग लुक के लिए कुछ खास फीचर्स भी दिए गए हैं. Bentley Bentayga में 4.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 542bhp का पावर और 770Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इस SUV की टॉप स्पीड 290km/h की है और 0 से 100km/h तक पहुंचने में इसे लगभग चार सेकेंड लगता है. V8 का एक्सटीरियर W12 वेरिएंट की तरह ही है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 21-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, हालांकि ग्राहकों के लिए छोटे 20 इंच या बड़े 22-इंच व्हील्स का विकल्प भी मौजूद है. इसके अलावा Bentayga V8 में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल दिए गए हैं. इंटीरियर की बात करें तो इस SUV में वूड एंड लेदर स्टीयरिंग व्हील्स और दरवाजों, डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर ग्लॉस कॉर्बन-फाइबर फिनिशिंग दी गई है. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है. साथ ही रियर सीट पैसेंजर्स के लिए 12-इंच बेंटले इंटरटेनमेंट टैबलेट दिया गया है.

Bentley मोटर्स इंडिया ने देश में Bentayga SUV के V8 वर्जन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 3.78 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी है. दूसरे Bentayga रेंज मॉडलों की तरह ही V8 में भी स्लिक लाइन्स …

Read More »

Boult ऑडियो का नया ईयरफोन 1,199 रुपये में भारत में लॉन्च

इंडियन ऑडियो फर्म Boult ऑडियो ने अपने लेटेस्ट Storm X वायर्ड HD इन-ईयर हेडफोन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 1,199 रुपये रखी है. नए वायरलेस स्टोर्म एक्स में एक कस्टम ईयरलूप डिजाइन दिया गया है, कंपनी के दावे के मुताबिक इससे ये ईयरफोन कानों पर आसानी फिट हो जाएगा और आरामदायक होगा. कंपनी ने जानकारी दी है कि ये ईयरफोन एथलेटिक यूज के लिए ज्यादा बेहतर है. इसमें यूजर्स के कंफर्ट और सिंपल एक्सेस के लिए इन-लाइन वॉल्यूम, माइक और पावर कंट्रोल दिया गया है. इसमें बिल्ट-इन कंडेंशर माइक दिया गया है जिससे यूजर्स HD क्वालिटी में कॉल्स रिसीव कर पाएंगे. इस नए ईयरफोन को साउंड आइसोलेटिंग डिजाइन वाला बनाया गया है. ये 37 dB तक सराउंड साउंड को ब्लॉक कर देता है. इस ईयरफोन में ऑटो रिकनेक्ट फीचर दिया गया है जिससे ये ऑटोमैटिकली यूजर के डिवाइस से कनेक्ट हो जाता है. कंपनी के दावे के मुताबिक Storm X से लगातार 7 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है. साथ ही ये क्विक चार्ज को भी सपोर्ट करता है. नया Storm X स्वेट प्रूफ और स्प्लैश प्रूफ दोनों ही है. इसमें डीप और पंची बेस प्रोड्यूस करने के लिए बिल्ट-इन माइक्रो-वूफर्स दिए गए हैं. Boult Storm X के साथ इनकी सेफ्टी के लिए प्रोटेक्टिव हार्ड पोर्टेबल कैरी केस भी दिया जाएगा. ग्राहक इसे ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में मिंत्रा से खरीद सकते हैं. इसमें 1 साल की वारंटी ग्राहकों को मिलेगी.

इंडियन ऑडियो फर्म Boult ऑडियो ने अपने लेटेस्ट Storm X वायर्ड HD इन-ईयर हेडफोन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 1,199 रुपये रखी है. नए वायरलेस स्टोर्म एक्स में एक कस्टम ईयरलूप डिजाइन दिया गया है, कंपनी …

Read More »

9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदें TV, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ऑफर

फ्लिपकार्ट पर ग्रैंड टीवी फेस्ट का आयोजन किया गया है. 8 जून से शुरू हुए इस फेस्ट का आज आखिरी दिन है. इस फेस्ट के दौरान टीवी और स्मार्ट टीवी मॉडलों पर डिस्काउंट, ऑफर्स और बड़ी छूट दी जा रही है. इस फेस्ट में तमाम बड़ी कंपनियों के टीवी मॉडलों को रखा गया है. साथ ही HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. टीवी मॉडलों पर दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो Vu 163cm (65) 4K स्मार्ट टीवी को 69,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. Intex Avoir टीवी मॉडलों को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमतों में ग्राहक खरीद सकते हैं. इनमें HD, FHD और स्मार्ट टीवी मॉडल्स शामिल हैं. इसी तरह सेल में बड़ी स्क्रीन वाले टीवी मॉडलों को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में सेल किया जा रहा है. साथ ही इसमें एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी ग्राहकों को दिया जा रहा है. सेल में ग्राहक HD, FHD और 4K स्मार्ट LED टीवी मॉडलों को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीद सकते हैं. इसके अलावा सोनी और सैमसंग जैसी चर्चित कंपनियों के अल्ट्रा HD (4K) LED टीवी मॉडल्स सेल में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं. Vu 4K स्मार्ट TV मॉडलों को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में सेल किया जा रहा है. इसमें 127cm (50) और 140 (55) के मॉडल शामिल हैं. इस फेस्ट के दौरान ग्राहक 80cm (32) TV मॉडलों को एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट EMI के साथ 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं. इसी तरह माइक्रोमैक्स के LED TV मॉडल्स 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में सेल के लिए उपलब्ध हैं. इसके अलावा पैनासॉनिक के LED टीवी मॉडल्स 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत से सेल में मौजूद हैं. इसी तरह के तमाम बड़े ऑफर्स फ्लिपकार्ट पर जाकर देखें जा सकते हैं.

फ्लिपकार्ट पर ग्रैंड टीवी फेस्ट का आयोजन किया गया है. 8 जून से शुरू हुए इस फेस्ट का आज आखिरी दिन है. इस फेस्ट के दौरान टीवी और स्मार्ट टीवी मॉडलों पर डिस्काउंट, ऑफर्स और बड़ी छूट दी जा रही …

Read More »

फेसबुक से फेक न्यूज खत्म करने को कंपनी ने उठाया ये कदम

नफरत की भाषा और झूठी खबरें फैलाकर हिंसा को बढ़ावा देने के आरोपों से जूझ रही सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक कथित तौर पर अपने 'न्यूज क्रेडिबिलिटी प्रोग्राम' के लिए विशेषज्ञों की तलाश में है. समाचार वेबसाइट फॉर्च्यून डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक को दो विशेषज्ञों की तलाश है, जिसमें एक स्पेनिश भाषा का जानकार हो. अपने प्लेटफॉर्म पर झूठी खबरों का प्रसार रोकने के लिए फेसबुक ने पिछले महीने कहा कि उसने तीन स्तरीय रणनीति अपनाई है, जिसमें उसकी नीतियों का उल्लंघन करने वाले अकाउंट और विषय-वस्तु को हटाना, अविश्वसनीय सामग्री के वितरण को रोकना और लोगों को उनके द्वारा देखे जाने वाले पोस्ट में अधिक संदर्भ प्रदान कर उन्हें सूचना देना शामिल है. सोशल मीडिया के क्षेत्र में अग्रणी फेसबुक को दुनिया के कई देशों में राजनीतिक छल-कपट में उसकी भूमिका को लेकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है. फेसबुक म्यांमार में नागरिकता से वंचित किए गए रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरे पोस्ट का प्रसार रोकने में विफल रहने के कारण नस्ली संघर्ष को बढ़ावा देने के आरोप में भी जांच के घेरे में आया है.

नफरत की भाषा और झूठी खबरें फैलाकर हिंसा को बढ़ावा देने के आरोपों से जूझ रही सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक कथित तौर पर अपने ‘न्यूज क्रेडिबिलिटी प्रोग्राम’ के लिए विशेषज्ञों की तलाश में है. समाचार वेबसाइट फॉर्च्यून डॉट कॉम की …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com