हिमाचल में भाजपा की हुई बड़ी जीत, 8290 वोटों से जीता भोरंज उपचुनाव
 इधर, जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर अशोक परनामी पहुंच गए है। साथ जीत के प्रति आश्वस्त नेताओं का जुटना प्रारंभ हो गया है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी और दिग्गज नेता बनवारी लाल शर्मा अभी पीछे चल रहें है। धौलपुर उपचुनाव में मतगणना धौलपुर के मचकुण्ड रोड स्थित आईटीआई कॉलेज में हो रही है। राजनीतिक पंडितों के अनुसार धौलपुर उपचुनाव के नतीजे मुख्यमंत्री राजे का राज्य में राजनीतिक भविष्य तय करने वाले साबित होंगे।

गौरतलब है कि राजे व भाजपा ने इस चुनाव को बड़े अंतर से जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्र स्वयं राजे की अगुवाई में दस दिन से अधिक धौलपुर में डेरा डाले रहे। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धौलपुर में रोड शो भी किया।
मुस्लिम सुन्नी मंडल ने राज्यपाल से की आसिफ रिज़वी को मंत्री बनाने की मांग
धौलपुर हमेशा रहा है चुनौती
प्रदेश भाजपा और स्वयं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए धौलपुर की विधानसभा सीट हमेशा ही चुनौती रही है। राजे स्वयं यहां से चुनाव हार चुकी हैं। उन्हें मात देने वाले कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा इस चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी है। शर्मा इस बार भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह को भी कड़ी टक्कर देते नजर आ सकते हैं।
बनवारी लाल शर्मा अभी तक धौलपुर विधानसभा सीट से दस विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि भाजपा को यहां से प्रत्याशी चयन करने में हमेशा से ही चुनौती का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि धौलपुर के पूर्व राजघराने की बहु हैं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
चर्चाओं का बाजार गर्म
मई माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी केबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। इसी को लेकर चर्चा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया जा सकता है। हालांकि देश में भाजपा लहर है और इसमें भी राजे धौलपुर में विजय पताका नहीं फहरा सकी तो उनके दिल्ली जाने का रास्ता तय माना जा रहा है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व इस बात से हमेशा इंकार करता रहा है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal