कांगो: कांगो के कीवू प्रांत में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद हुए नरसंहार में करीब 22 लोग मारे गए हैं। कांगो के कीवू प्रांत में हिंसा करने वालों ने 10 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भी 12 शव बरामद हुए। इस नरसंहार के लिए यूगांडाई विद्रोहियों को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
क्षेत्रिय अधिकारी अमीासी कालोंडा का कहना है कि इस नरसंहार के लिए अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस जिम्मेदार है। इस डेमोक्रेटिक फोर्सेस को यूगांडा के विद्रोही सहायता करते हैं। यह नरसंहार बेनी शहर से 55 किलोमीटर दूर एरिंगेटी में हुआ है। ज्ञातव्य है कि कांगो का यह इलाका पहले भी विद्रोहियों की चपेट में रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी अमीसी कालोंडा का कहना है कि कीवू प्रांत में हुए जनसंहार में अब तक 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal