ज़रा-हटके

ऐसे आपका घर बन जाएगा मंदिर और बनी रहेगी शांति

जिंदगी में परेशानियां आती रहती हैं और सबसे खास बात यह है कि बड़ी से बड़ी परेशानी का हल बहुत सामान्य होता है। हम यहां एक व्यापारी की कहानी बता रहे हैं, जिसने त्रस्त होकर संन्यास लेने का मन बना लिया था, फिर उसे ऐसा ज्ञान मिला कि उसका घर और दुकान मंदिर जैसे लगने लगे। एक बार की बात है मगध के व्यापारी को व्यापार में बहुत लाभ हुआ। इसके बाद से वह अपने अधीनस्थों से अहंकारपूर्ण व्यवहार करने लगा। व्यापारी का अहंकार इतना प्रबल था कि उसके देखते हुए उसके परिजन भी अहंकार के वशीभूत हो गए। जब सभी के अहंकार आपस में टकराने लगे तो घर का वातावरण नर्क की तरह हो गया। दुःखी होकर एक दिन वह व्यापारी भगवान बुद्ध के पास पहुंचा और बोला- 'भगवन्! मुझे इस नर्क से मुक्ति दिलाइए। मैं भी भिक्षु बनना चाहता हूं।' भगवान बुद्ध गंभीर स्वर में बोले, 'अभी तुम्हारे भिक्षु बनने का समय नहीं आया है।' उन्होंने कहा कि भिक्षु को पलायनवादी नहीं होना चाहिए। जैसे व्यवहार की अपेक्षा तुम दूसरों से करते हो, स्वयं भी दूसरों के प्रति वैसा ही व्यवहार करो। ऐसा करने से तुम्हारा घर ही मंदिर बन जाएगा।' उस व्यापारी ने भगवान बुद्ध की सीख को अपनाया और घर का वातावरण स्वतः बदल गया। आप दूसरों के साथ वह व्यवहार न करो, जो तुम्हें अपने लिए पसंद नहीं। व्यापारी का अहंकार इतना प्रबल था कि उसके देखते हुए उसके परिजन भी अहंकार के वशीभूत हो गए।

जिंदगी में परेशानियां आती रहती हैं और सबसे खास बात यह है कि बड़ी से बड़ी परेशानी का हल बहुत सामान्य होता है। हम यहां एक व्यापारी की कहानी बता रहे हैं, जिसने त्रस्त होकर संन्यास लेने का मन बना …

Read More »

दूर-दूर से आते हैं लोग पूजा करने,मंदिर में हैं लाखों की संख्या में चमगादड़

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में एक ऐसी जगह है जहां पर लोग चमगादड़ों की पूजा करते हैं और उनकी पूरी आस्था इसमें बसी है। बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के सरसई गांव में चमगादड़ों की न केवल पूजा होती है, बल्कि लोग मानते हैं कि चमगादड़ उनकी रक्षा भी करते हैं। सरसई गांव के इस अनोखे मंदिर में लोग दर्शन करने दूर-दूर से आते हैं। लोगों की मान्यता है कि चमगादड़ों का जहां वास होता है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती। चमगादड़ समृद्धि की प्रतीक देवी लक्ष्मी के समान हैं। यह मंदिर 50 एकड़ में फैला है। इसमें एक शिवालय भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस प्राचीन मंदिर का निर्माण साल 1402 में करवाया गया था जहां अब लाखों की संख्या में चमगादड़ हैं। ये चमगादड़ हर पेड़ पर लटके नजर आ जाएंगे। इतनी बड़ी तादाद में चमगादड़ होने के बाबजूद भी गांववालों को इनसे कोई परेशानी नहीं हैं। दिलचस्प बात यह है कि ऐसा लगता है जैसे गांव के हर शख्स को ये चमगादड़ जानते हैं। जब कोई अनजान लोग गांव में प्रवेश करता है तो वह चमगादड़ शोर करने लगते हैं। इन मंदिरों में भी है चमगादड़ों का डेरा - बिहार के सुपौल जिले के लहरनियां गांव में चमगादड़ों के लिए 50 एकड़ में बगीचा लगाया गया है। - ग्वालियर के किले में बने सास-बहू के मंदिर में भी हजारों की संख्या में चमगादड़ों का डेरा है। - होशंगाबाद स्थित सेठानी घाट के सामने स्थित जोशीपुर जर्रापुर घाट पर हनुमान जी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। इसी के पास चमगादड़ पेड़ पर रहते हैं। - बिहार के मुजफ्फरपुर से 10 किमी. पूर्व मुशहरी प्रखंड का छपरा मेघ गांव चमगादड़ों के लिए मशहूर है। - चित्रकूट से 18 किमी दूर गुप्त गोदावरी में दो गुफाएं हैं। इन गुफाओं में हजारों की संख्या में चमगादड़ रहते हैं जो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। - उत्तर प्रदेश हमीरपुर जिले के चौरा देवीमंदिर में लोग चमगादड़ों की पूजा कर इनसे अपने लिए वरदान मांगते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में एक ऐसी जगह है जहां पर लोग चमगादड़ों की पूजा करते हैं और उनकी पूरी आस्था इसमें बसी है। बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के सरसई गांव में चमगादड़ों की न …

Read More »

फीफा वर्ल्ड कप 2018 का मेजबान रूस खूबसूरती में नहीं है किसी देश से कम, ये हैं खूबसूरत डेस्टिनेशन

आज से फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018 की शुरुआत हो रही है और इस साल रूस कर रहा है फीफा की मेजबानी। दुनियाभर के फुटबॉल फैन्स की नजर एक महीने के लिए रूस पर ही टिकी रहेगी।  ऐसे में अगर आप भी विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप रूस जा सकते हैं। मैच के साथ रूस भी घूम सकते हैं। आइए, जानते हैं रूस के जिन शहरों में होने वाले है फीफा के मैच, वहां क्या है खास।  मॉस्को   मॉस्को रूस की राजधानी है। आप इसे रूस का दिल भी कह सकते हैं। मॉस्को में देखने के लिए इतना कुछ है कि आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि कहां से शुरू करें और क्या-क्या देखें। रूस के फेमस आइकन्स में से एक रेड स्क्वेयर, मॉस्को क्रेमलिन, सेंट बेसिल कैथेड्रल और लेनिन की समाधी जैसी चीजें मॉस्को में ही हैं। म्यूजियम्स के शौकीन हैं तो स्टेट हिस्टॉरिकल म्यूजियम, पुशकिन स्टेट म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट्स और बोल्शोई थिअटर जाना न भूलें सेंट पीटर्सबर्ग  सेंट पीटर्सबर्ग को रूस की शाही राजधानी कहा जा सकता है क्योंकि यह एक वैभवशाली शहर है जहां मौजूद हैं रूस के कई शाही महल और म्यूजियम्स। यह रूस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जिसका सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व बहुत अधिक है। टूरिज्म की दृष्टि से भी यह शहर काफी फेमस है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां हॉलिडे मनाने आते हैं। काजन  मॉस्को से भी पुराना शहर है काजन जिसकी स्थापना 1005 में हुई थी। 2018 का फुटबॉल वर्ल्ड कप होस्ट करने के साथ ही इस शहर में पहले भी कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का आयोजन हो चुका है जिस वजह से इस शहर को स्पोर्ट्स कैपिटल ऑफ रशिया के नाम भी जाना जाता है।  यहां काजन क्रेमलिन, कुल शरीफ मस्जिद जैसी जगहें देखने लायक हैं। सामारा रूस का शहर सामारा 2 नदियों सामारा और वोल्गा के मिलाप वाली जगह पर बसा है। इस शहर में कई खूबसूरत कैथेड्रल्स और रूस की सबसे बड़ी मस्जिद है। रूस के पहले व्यक्ति यूरी गैगरीन को स्पेस में ले जाने वाले रॉकेट वोस्तॉक 1 का निर्माण सामारा शहर में ही हुआ था।

आज से फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018 की शुरुआत हो रही है और इस साल रूस कर रहा है फीफा की मेजबानी। दुनियाभर के फुटबॉल फैन्स की नजर एक महीने के लिए रूस पर ही टिकी रहेगी।  ऐसे में अगर आप …

Read More »

अपने दोस्त से पैसे के बारे में आज ही पूछें ये 5 सवाल…

रिलेशनशीप हो या फिर करियर, हर मामले में आपका खास दोस्त आपका साथ देता ही होगा. कई बार उनकी नसीहतों से आप इरिटेट होते होंगे, तो कई बार उन्हीं टिप्स पर चलकर आपको कई फायदे भी मिले होंगे. लेकिन क्या आपके दोस्त पैसे और निवेश के मामले में भी आपको एडवाइज देते हैं? निश्चित रूप से कुछ ऐसे मनी टिप्स होंगे जो आप नहीं जानते होंगे लेकिन उन्हीं टिप्स को फॉलो करके आपका दोस्त आपसे बेहतर काम कर रहा होगा. यह जानने के लिए कि क्या आपका दोस्त सच में पैसे का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहा है, आज ही अपने दोस्त से ये सारे सवाल जरूर पूछें... 1) आपके दोस्त अपनी इनकम का कितना पर्सेंट बचत करते हैं. अगर वे सच में बचत करते हैं तो उन्होंने कितनी जल्दी बचत करना शुरू किया था? : हम हमेशा नोटिस करते हैं कि हमारे दोस्त कितना खर्च करते हैं. आज तक हमने कितनी बार पूछा होगा कि आखिर वे बचाते कितना हैं? भले ही आपके दोस्त आपको अपनी सही इनकम न बताएं लेकिन वे अपनी बचत का पर्सेंटेज जरूर बता सकते हैं. 2) टैक्स बचाने के लिए आपके दोस्त कौन से तरीके अपनाते हैं? : आपका दोस्त निश्चित रूप से टैक्स बचाने के लिए इंश्योरेंस और होम लोन से बेहतर स्कीमों जैसे ELSS टैक्स सेविंग फंड में निवेश करता होगा. इस सवाल का जवाब पूछें और अगर सही लगे तो पूरी जानकारी लेकर आप भी इन तरीकों को अपनाएं. 3) वे किस चीज में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं और क्यों? :निवेश का तरीका पूरी तरह से निर्भर करता है कि आपके रिस्क लेने का लेवल क्या है यानी आप रिस्क लेने में विश्वास करते हैं या नहीं. आपको पूछना चाहिए कि वह फिक्स डिपॉजिट में निवेश करता है या बॉन्ड या फिर इक्विटी और म्यूचुअल फंड में. 4) उन्हें पैसे बनाने और बचाने के आइडियाज कहां से मिलते हैं? :जब भी आपके दोस्त को कोई वित्तीय जानकारी हासिल करनी होती है तो वो कौन से तरीके अपनाता है. क्या वह कोई विशेष न्यूज पेपर या ब्लॉग पढ़ता है या फिर किसी एप से जानकारी हासिल करता है. 5) उन्हें किस वित्तीय संस्थान पर भरोसा हैं? :जब बात पैसे की आती है तो भरोसा एक बड़ा मसला हो जाता है . इसीसे आपको अपने दोस्त से पूछना चाहिए कि आपके दोस्त अपने पैसे के लिए किस पर और क्यों विश्वास करते हैं.

रिलेशनशीप हो या फिर करियर, हर मामले में आपका खास दोस्त आपका साथ देता ही होगा. कई बार उनकी नसीहतों से आप इरिटेट होते होंगे, तो कई बार उन्हीं टिप्स पर चलकर आपको कई फायदे भी मिले होंगे. लेकिन क्या …

Read More »

नशे में धुत दूल्हे ने जयमाल के वक्त की गलत हरकत, भड़की दुल्हन ने लौटाई बारात

बलिया जिले के मनियर इलाके में जयमाल के दौरान दूल्हे के नशे में होने से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, इसके बाद बारात बैरंग लौट गई. मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के देवेंद्र कुमार की पुत्री कुसुम की शादी तीन जून को शाहजहांपुर के नदनोपुर थाना क्षेत्र के नवादा रुद्रपुर गांव के निवासी दोदराम गौतम के पुत्र अमित कुमार के साथ तय की गई थी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात आई तो धूमधाम के साथ दरवाजे पर बारातियों की आगवानी के बाद जयमाल की रस्म अदा की जाने लगी. इस बीच मंच पर जयमाल के दौरान दूल्हे द्वारा किसी खास रस्म को पूरा करने से मना करने और उसके नशे में होने पर वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया. इससे नाराज दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया और घर के अंदर चली गई. कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने नशाखोर दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद मामला मनियर थाने पहुंचा और दोनों पक्षों ने पंचायत कर तय शादी को समाप्त कर लिया, उसके बाद बारात बैरंग लौट गई.

बलिया जिले के मनियर इलाके में जयमाल के दौरान दूल्हे के नशे में होने से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, इसके बाद बारात बैरंग लौट गई. मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के देवेंद्र कुमार की पुत्री …

Read More »

VIRAL TEST: मोबाइल नेटवर्क अचानक गायब हो तो सावधान, कहीं बैंक बैलेंस साफ तो नहीं?

खाली हो जाएगा. वायरल मैसेज में ये दावा किया जा रहा है कि आपके बैंक खाते से सारे पैसे निकल सकते हैं और पैसे निकालने का कोई मैसेज तक आपके पास नहीं आएगा. ये खबर बहुत अहम थी, क्योंकि 21वीं सदी का हिंदुस्तान मोबाइल जमकर इस्तेमाल करता है, तो देशवासियों के बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए इस खबर का वायरल टेस्ट जरूरी थी. हैदराबाद पुलिस ने बताई ये बात वायरल खबर में दावा किया गया है कि ये मैसेज हैदराबाद पुलिस की साइबर सेल ने भेजा है. साथ ही ताकीद है कि अगर ऐसा कोई फोन आए तो भूलकर भी एक नंबर ना दबाएं या फिर कोई मैसेज ना भेजें. वरना घर बैठे आपका फोन हैक हो जाएगा और बैंक खाता साफ हो जाएगा, आजतक ने सबसे पहले हैदराबाद पुलिस के साइबर सेल से संपर्क किया. हैदराबाद पुलिस के फेसबुक पेज पर भी यही मैसेज मिल गया. 'आजतक' ने हैदराबाद पुलिस के साइबर सेल के एसीपी केसीएस रघुवीर से बातचीत की. उन्होंने माना कि पिछले कुछ ही दिनों में उनके पास इस तरह बैंक खातों के सफाए की कई शिकायतें आ चुकी हैं. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स से भी संपर्क हैदराबाद पुलिस ने बताया कि जिन लोगों के अकाउंट से पैसे साफ हुए, उन्हें फोन दिल्ली से आए थे. धोखे से सिम कार्ड स्वैप करने, यानी डुप्लीकेट सिम बना लेने की बातें तो अब तक बहुत आई थीं, लेकिन क्या ये मुमकिन है कि सिर्फ फोन पर मैसेज भेज कर या कुछ बटन दबाने से आपके सिम कार्ड की जानकारी दूसरी जगह पहुंच जाए और आपका डुप्लीकेट सिम कार्ड बना लिया जाए, हमने साइबर सिक्योरिटी के एक्सपर्ट्स से भी बातचीत की. इस तरह दिया जाता है फर्जीवाड़े को अंजाम साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी मानते हैं कि इस तरह से ठगी मुमकिन है. 'आजतक' की पड़ताल में पता चल गया कि आखिर ये गिरोह किस तरह से ऑपरेट करता है, कैसे मोबाइल के सिर्फ एक मैसेज पर किसी का बैंक अकाउंट साफ कर देता है. सबसे पहले ये गिरोह किसी का नाम, पता, जन्मदिन, फोन नंबर और बैंक अकाउंट संबंधित सारी जानकारी जुटा लेते हैं. फिर उस शख्स का बैंक अकाउंट हैक करके वो उसका पासवर्ड रीसेट कर देते हैं. इसके बाद फर्जी पहचान पत्र के आधार पर ये लोग उसी व्यक्ति के नाम पर दूसरा डुप्लीकेट सिम कार्ड हासिल कर लेते हैं, जिसके लिए वह मोबाइल आपरेटर को यह बताते हैं कि उनका फोन या सिम कार्ड खो गया है. डुप्लीकेट सिम कार्ड हाथ में आ जाने के बाद यह लोग बैंक अकाउंट में लॉग इन करते हैं और डुप्लीकेट सिम के दम पर ओटीपी भी पा जाते हैं. जिस वक्त ये गिरोह बैंक से मिले ओटीपी के जरिए बैंक खाता साफ कर रहा होता है, उस वक्त उस शख्स का मोबाइल बंद होता है, जिसके अकाउंट से पैसा निकाला जा रहा होगा. उसे पता भी नहीं होता कि कोई उसका बैंक अकाउंट साफ कर रहा है. बैंक भी समय-समय पर ऐसे फ्रॉड को लेकर अपने ग्राहकों को चेताते रहते हैं. आजतक के वायरल टेस्ट में मोबाइल सिम के जरिए बैंक अकाउंट साफ करने की ये खबर सही पाई गई. बचाव के तरीके किसी भी अनजान व्यक्ति के ईमेल को सोच समझकर खोलें, अगर उसमें कोई अटैचमेंट हो तो उसे हरगिज ना खोलें. किसी भी ईमेल के जवाब में अपने बैंक की डिटेल हरगिज़ ना दें भले ही जानकारी मांगने वाला व्यक्ति बैंक के कर्मचारी होने का दावा करे. सोशल मीडिया पर सोच समझकर कर कोई भी जानकारी डालें क्योंकि कोई भी इस जानकारी का गलत फायदा उठा सकता है. लगातार अनजान नंबरों से फोन आने पर हड़बड़ाकर फोन बंद ना करें. बस ये कुछ सावधानियां हैं, जिनसे आप ऐसे फ्रॉड से बच सकते हैं.

वायरल मैसेज में ये दावा किया जा रहा है कि आपके बैंक खाते से सारे पैसे निकल सकते हैं और पैसे निकालने का कोई मैसेज तक आपके पास नहीं आएगा. ये खबर बहुत अहम थी, क्योंकि 21वीं सदी का हिंदुस्तान …

Read More »

महिलाओं को दुष्कर्म से बचाने के लिए गांव की छात्रा ने ईजाद किया अनोखा अंडरगारमेंट

देश भर में महिलाओं और बेटियों के साथ लगातार हो रहीं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मैनपुरी की एक छात्रा ने एक अंडरगारमेंट तैयार किया है। तकनीकी के इस्तेमाल से यह आधुनिक अंडरगारमेंट ईजाद करने वाली छात्रा का दावा है कि इससे कई हद तक महिलाओं की रक्षा हो सकेगी। मूल रूप से फर्रुखाबाद के गांव नगला सबल निवासी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा शीनू कुमारी वर्तमान में मैनपुरी में रह रहीं हैं। किसान परिवार में जन्मी शीनू वैसे यूं तो बायोलॉजी की छात्रा हैं लेकिन उन्होंने सेल्फ स्टडी की बदौलत एक आधुनिक अंडरगारमेंट तैयार किया है। इसे रेप प्रूफ बताने वाली शीनू ने अंडरगारमेंट में सेंसर और ऑडियो रिकॉर्डर लगाए हैं। अमर उजाला से बाचीत में शीनू ने बताया कि यह वस्‍त्र नारी सुरक्षा के लिए एक कवच है। यह दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने में बेहद कारगर साबित होगा। शीनू कुमारी के अनुसार उन्होंने अंडरगारमेंट में ब्लेड प्रूफ कपड़े का इस्तेमाल किया है जिसे आसानी से काटा या फाड़ा नहीं जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने इसमें सेंसर लगाए हैं जिससे आपातस्थिति में पुलिस को सूचना पहुंच जाएगी। सेंसर के अलावा अंडरगारमेंट में एक ऑडियो रिकॉर्डर भी है जो छात्रा के किसी वहशी के चंगुल में फंस जाने पर उस वहशी की आवाज रिकॉर्ड कर लेगा। इसके बाद में पुलिस कार्रवाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। अंडर गारमेंट में ये सारे गैजेट पासवर्ड प्रोटेक्टेड हैं जो पासवर्ड से ही आपरेट हो सकेंगे। शीनू कुमार ने बताया कि अपने इस प्रयोग को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के सामने भी प्रदर्शित कर चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसकी सराहना की है और इसे अहमदाबाद में तकनीकी विशेषज्ञों के पास भेजा है। वहीं शुक्रवार को शीनू ने अपने प्रयोग का मैनपुरी के डीएम और शनिवार को एसएसपी के सामने भी प्रदर्शन किया। शीनू चाहती हैं कि सरकार अगर उनकी मदद करे तो यह प्रयोग उत्पाद का रूप लेकर महिला सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकता है।

देश भर में महिलाओं और बेटियों के साथ लगातार हो रहीं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मैनपुरी की एक छात्रा ने एक अंडरगारमेंट तैयार किया है। तकनीकी के इस्तेमाल से यह आधुनिक अंडरगारमेंट ईजाद करने वाली …

Read More »

जानिए क्यों ये कॉलेज की लड़की अपनी यूरिन बेचकर कमाती है लाखों…

फ्लोरिडा। हर इंसान को पैसों की जरूरत होती है, हम पैसे कमाने के लिए क्या- क्या नहीं करते। कोई एसी की हवा खाते हुए काम करता है तो कोई कड़ी धूप में मेहनत करता है। लेकिन अमेरिका की एक युवती ने पैसा कमाने का एक ऐसा तरीका निकाला जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये युवती अपनी यूरीन बेचकर अच्छे खासे पैसे कमा लेती है।जानिए क्यों ये कॉलेज की लड़की अपनी यूरिन बेचकर कमाती है लाखों... इस लड़की की यूरिन खरीदने के लिए लगी रहती है लाइन शायद आपको हमारी बात पर यकीन न आए लेकिन ये 100 प्रतिशत सच है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला इस लड़की की यूरिन में ऐसा क्या खास है। आखिर कोई इसकी यूरिन क्यों खरीदता होगा और खरीदने के बाद उसका क्या करता होगा। तो हम आपको बता दें कि इस लड़की की यूरिन सिर्फ लड़कियां खरीदती हैं, लड़के नहीं। दरअसल, कॉलेज की इस स्टूडेंट ने यह काम उस वक्त करना शुरू किया था, जब वह तीन महीने की गर्भवती थी। शुरू में इसने एक छोटा से विज्ञापन अपने घर के बहार लगाया। धीरे- धीरे यूरिन को खरीदने वाली लड़कियों की लाइन लग गई। उसने तो कभी सोचा नहीं था कि ये आईडिया इतना कारगर होगा। बॉयफ्रेंड को ब्लैकमेल करने के लिए काम आती है ये यूरिन दरसल यूरिन को खरीदने वाली लड़कियां या महिलाएं इसका इस्‍तेमाल बॉयफ्रेंड को ब्लैकमेल करने के लिए कर रही हैं। ये प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए कई लड़कियां या महिलाएं खरीद रही हैं। ये वे फीमेल है जो गर्भावस्था के नाम पर अपने पति या बॉयफ्रेंड को ब्लैकमेल करना चाहती हैं। यानि अगर कोई लड़की अपने बॉयफ्रेंड पर शादी के लिए जबरदस्ती करना चाहती है तो वो ये प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर सकती है। दूर से आने वाले लोगों को वह दो शीशी में यूरीन 50 डॉलर के बजाए 35 डॉलर में बेच रही है। नैतिकता को दरकिनार कर यूरीन बेचने वाली इस युवती का कहना है कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका यूरीन कौन खरीद रहा है और उससे क्या करेगा।

फ्लोरिडा। हर इंसान को पैसों की जरूरत होती है, हम पैसे कमाने के लिए क्या- क्या नहीं करते। कोई एसी की हवा खाते हुए काम करता है तो कोई कड़ी धूप में मेहनत करता है। लेकिन अमेरिका की एक युवती ने पैसा …

Read More »

चाहे कितनी भी सच्‍ची हो पत्‍नी लेकिन कभी अपने पति से नहीं बताती ये 2 बातें

कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्‍वास भरा होता है वहीं सबसे ज्‍यादा इस रिश्‍ते में भरोसा होना बेहद जरूरी है क्‍योंकि ये रिश्‍ता सिर्फ ऐसा है जो सिर्फ भरोसे और प्‍यार पर टिका होता है। वहीं ये भी कहना …

Read More »

एक महीने में कितनी बार सम्बन्ध बनाना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, क्लिक कर जाने

शादी मतलब शारीरिक सम्बन्ध का लाइसेंस। विवाह के पश्चात शारीरिक संबंध बनाना इस रिश्ते के एक मुख्य पड़ाव में से एक है, ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारे मन को संतुष्टि मिलती हैं और सारा तनाव भी दूर हो जाता है।इसके अलावा आज कल के युवाओ में कुछ ज्यादा ही जोश भरा हुआ रहते हैं और आज के समय में एक दूसरे से प्यार होना बहुत ही आम बात मानी जाती हैं ।लेकिन आज हम आप को बताएंगे की महीने में कितनी बार सम्बन्ध बनाना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जैसे के आप सभी जानते हैं की कोई भी काम लिमिट में ही करना चाइये और उसी से फ़ायदा होता हैं ।उसी तरह सम्बन्ध बनाना भी प्रकर्तिक क्रिया हैं और इसे लिमिट में करना ही हमारे शरीर को फ़ायदा होता हैं ।तो आज हम आप को बताएंगे की आखिर महीने में कितनी बार समबन्ध बनाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता हैं । जर्नल यूरोपीय यूरोलॉजी ने एक रिसर्च किया जिसमे उन्होंने 1000 कपल से बात करते हुए ये पाया की महीने में कम से कम 21 बार समबन्ध बनाने से शरीर काफी स्वस्थ रहता हैं और शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता हैं । सम्बन्ध बनाना एक तरह से आराम होता हैं और इसका उपयोग करने से शरीर में तनाव और हृदय रोग भी कम होता हैं ।रिसर्च के मुताबिक बताया जाता हैं की महीने में 21 बार संबंध बनाने से शरीर में 20 प्रतिशत कैंसर होने का खतरा समाप्त होता है।

शादी मतलब शारीरिक सम्बन्ध का लाइसेंस। विवाह के पश्चात शारीरिक संबंध बनाना इस रिश्ते के एक मुख्य पड़ाव में से एक है, ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारे मन को संतुष्टि मिलती हैं और सारा तनाव भी दूर हो जाता है।इसके …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com