IND vs NZ: 244 रनों की हार के बाद फूटा गौतम गंभीर का गुस्सा, बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 244 रनों से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नाराज दिखे। उनका गुस्सा भारतीय बल्लेबाजों पर फूटा। उन्होंने खराब बैटिंग को हार का कारण बताया। भारतीय टीम को माउंट माउंगानुई में 334 रनों का विशालकाय लक्ष्य मिला था, जवाब में भारत सिर्फ 89 रनों पर सिमट गया। कीवी गेंदबाजों के सवालों का किसी भारतीय बल्लेबाजों के पास जवाब नहीं था। न्यूजीलैंड को इसी के साथ सीरीज की पहली जीत मिली।

बल्लेबाजों पर फूटा गंभीर का गुस्सा

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर से जब वॉबल सीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के संघर्ष के बारे में पूछा गया तो हेड कोच ने बैटिंग तकनीक के बारे में ना बात कर बल्लेबाजों को परिस्थिति के हिसाब से ढलने के बारे में बात कही। गंभीर ने कहा, ‘मैं ज्यादा तकनीक पर नहीं जाऊंगा। वहां बहुत ज्यादा स्विंग नहीं थी, मूवमेंट को नकारना बल्लेबाजों का काम है। सीम से ज्यादा, हमारे लिए एरियाज और लेंथ ने ज्यादा समस्या पैदा की। हम क्रीज पर अटक गए।’

अनप्लेयेबल गेंद कुछ नहीं होती

मैट हेनरी ने मैच में 27 रन देकर छह विकेट लिए। उन्होंने पहले ही ओवर में भारत को तीन बड़े झटके दिए। हालांकि, गंभीर ने हेनरी की गेंदबाजी को अनप्लेयेबल कहने से साफ मना कर दिया। उनका मानना है कि भारत की अनुभवी बैटिंग लाइन-अप के पास कीवी गेंदबाज के चुनौतियां का जवाब होना चाहिए था। गंभीर ने कहा, ‘इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी गेंद अनप्लेयेबल नहीं होती। मैट हेनरी ने अच्छे एरियाज में गेंदबाजी मगर हमें उसका सामना करना चाहिए था। आपको हमेशा 90 रनों के आस-पास सिमट जाने के डर रहता है। यह वर्ल्ड कप में मिलने वाली परिस्थितियां जैसी है। हमने पिछले मैच में भी सात विकेट गंवा दिए थे, यह एक समस्या है।’

सीरीज जीत का आखिरी मौका

भारतीय टीम ने मैच में विल यंग को दो मौके दिए। यंग ने बाद में शानदार शतक जड़ा। यही वजह रही कि न्यूजीलैंड ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं हेनरी ने छह विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी। भारतीय टीम इस हार के बाद भी सीरीज में 2-1 से आगे है। उसके पास सीरीज जीतने का एक और मौका होगा। हालांकि, आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा तो भारत के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com