अन्तर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 41 मजदूर, वतन वापसी की लगा रहे गुहार

झारखंड के हजारीबाग के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है। अब सऊदी अरब की राजधानी रियाद में विष्णुगढ़ समेत सीमावर्ती प्रखंड बगोदर, गोमिया के अलावा पीरटांड के 41 मजदूरों के फंसने की सूचना है। इन मजदूरों को …

Read More »

विवादों में घिरकर अपने मकसद से भटक चुकी है संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

दुनिया भर में मानवाधिकारों की रक्षा करने के मकसद से जब साल 2006 में संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की स्थापना की तब उसे भी शायद यह अहसास नहीं रहा होगा कि कुछ ही समय में यह संस्था विवादों …

Read More »

डोकलाम के बाद चीन ने पहली बार तिब्बत में किया सैन्य अभ्यास

तिब्बत में तैनात चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने मंगलवार को एक सैन्य अभ्यास किया। इसमें चीनी सेना ने अपनी रसद आपूर्ति, अस्त्र-शस्त्रों की क्षमताओं और सैन्य-नागरिक सहयोग को आजमाया। भारत-चीन के बीच डोकलाम तनाव के बाद तिब्बत में …

Read More »

बाली में ज्‍वालामुखी विस्‍फोट: 450 उड़ानें रद, हजारों पर्यटक फंसे

 इंडोनेशिया में माउंट आगुंग ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है। इसकी वजह से निकले धुएं के कारण रिसॉर्ट द्वीप बाली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया। यहां हजारों पर्यटक फंसे हैं। ज्‍वालामुखी फटने के कारण यहां धुएं का गुबार …

Read More »

अखबार से था विवाद, अंधाधुंध फायरिंग से ले ली पांच लोगों की जान

शायद कैपिटल गैजेट अखबार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि किसी शख्स से एक विवाद ऐसा खूनी रूप ले लेगा। गुरुवार को अमेरिका के मेरीलैंड राज्य के एनापोलिस स्थित कैपिटल गैजेट अखबार के दफ्तर में रोजमर्रा की तरह …

Read More »

चंगुल में फंसा नेपाल ड्रेगन के, पाकिस्‍तान भी डाल रहा डोरे, भारत को होगी दिक्कत.

लाइव हलचल डेस्क:अब राजनयिक नीतियां, आर्थिक अपरिहार्यताओं के तले सांस लेने लगी हैं। इसी के दायरे में इन दिनों नेपाल को चीन से संबंध बढ़ाने के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि ऐसे ही परिप्रेक्ष्य के साथ नेपाल का …

Read More »

क्‍यों व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए तैयार हो गए डोनाल्‍ड ट्रंप जाने..

लाइव हलचल डेस्क:ट्रम्प प्रशासन के तहत पहला अमेरिका-रूस शिखर सम्मेलन अगले महीने होने जा रहा है। अमेरिका और रूस के बीच के रिश्‍तों की खटास किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि डोनाल्‍ड ट्रंप कैसे …

Read More »

नया चेहरा संभालेगा पकिस्तान की सत्‍ता, कोई नए होंगे पीएम…

लाइव हलचल डेस्क:पाकिस्‍तान की सियासत में एक-एक करके बड़े सियासतदानों का पत्‍ता साफ हो रहा है। यही वजह है कि इस बार आम चुनाव के बाद पाकिस्‍तान की कमान किसी नए चेहरे को मिलनी तय है। काफी हद तक यह …

Read More »

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के यहां छापा, 273 मिलियन डॉलर का सामान जब्त

भ्रष्टाचार के आरोप में सत्ता से बेदखल हुए मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में उनके 6 ठिकानों पर पड़े छापे में 273 मिलियन डॉलर का संपत्ति जब्त हुआ है। मलेशियाई पुलिस ने इसे इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी करार दिया है। छापे के बाद पुलिस ने बताया कि निष्‍कासित मलेशियाई नेता नजीब रजाक के 6 विभिन्‍न आवासों से कैश समेत गहने और कीमती लग्‍जरी हैंडबैग्‍स जब्‍त हुए हैं, इनकी कीमत 273 मिलियन डॉलर है। पुलिस प्रमुख अमर सिंह ने बताया, ‘जब्‍त किए गए सभी सामान की कुल कीमत 910 मिलियन से 1.1 बिलियन रिंगिट है। जो 225 मिलियन डॉलर से 273 मिलियन डॉलर के बराबर है।' इससे पहले भी पुलिस ने रजाक के घर से इतना सामान बरामद किया था कि उन्हें ढोने के लिए पांच ट्रक लगाने पड़े। पुलिस के अनुसार, उस वक्‍त जब्‍त नकदी में 26 तरह की करेंसी शामिल थी। नजीब पर सरकारी कंपनी 1 एमडीबी से 70 करोड़ डॉलर (करीब 4,760 करोड़ रुपये) अपने निजी अकाउंट में स्थानांतरित करने का आरोप है। इस साल मई माह में हुए चुनाव में नजीब रजाक के नेतृत्व वाले बीएन गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद नई महातिर सरकार बनी और इन्‍होंने नजीब व उनके परिवार के देश छोड़ने पर रोक लगा दी। 1957 में आजादी के बाद से मलेशिया में बीएन गठबंधन सत्ता में थी। इस बार के चुनाव में पहली बार बीएन गठबंधन सत्ता से बाहर हुई। महातिर भी बीएन गठबंधन का हिस्सा रहने के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने बीएन गठबंधन से नाता तोड़ लिया था।

भ्रष्टाचार के आरोप में सत्ता से बेदखल हुए मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में उनके 6 ठिकानों पर पड़े छापे में 273 मिलियन डॉलर का संपत्ति जब्त हुआ है। मलेशियाई पुलिस ने …

Read More »

स्विट्जरलैंड ने बुर्के पर रोक का किया विरोध, प्रस्ताव हुआ खारिज

योरप के अन्य देशों से इतर रुख दिखाते हुए स्विट्जरलैंड सरकार ने देशभर में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का विरोध किया है। अभियान को मिले समर्थन के कारण देश में इस मुद्दे पर जनमत संग्रह कराया जाना है। सरकार ने प्रतिबंध लगाने की जगह ऐसा कानून बनाने का सुझाव दिया है जिससे कोई भी व्यक्ति अधिकारी के सामने अपना चेहरा ना ढंके। बेल्जियम, फ्रांस, स्पेन और डेनमार्क में सार्वजनिक स्थलों पर बुर्का पहनने पर कुछ पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। इस बीच खबर है कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने वाला प्रस्ताव खारिज किया जा चुका है। स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे ढकने पर प्रतिबंध लगाने की मांग लेकर इन दिनों एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। अभियान चलाने वाले इस मुद्दे पर जनमत संग्रह की मांग भी कर रहे हैं।

योरप के अन्य देशों से इतर रुख दिखाते हुए स्विट्जरलैंड सरकार ने देशभर में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का विरोध किया है। अभियान को मिले समर्थन के कारण देश में इस मुद्दे पर जनमत …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com