मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते नौ साल में प्रदेश ने विकास की यात्रा तय की है।
नौ साल पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो संकट दूर करने में सफलता पाई। 2017 के पहले प्रदेश की आधी आबादी पलायन को मजबूर थी हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। यही कारण है कि अब प्रदेश अपनी पूरी क्षमता से विकास कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में यूपी में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर वार्षिक पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal