भारत का मानक समय आइएसटी (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) विंध्याचल से ही तय होता है। यह आधुनिक शोधों से सिद्ध हो गया है। हालांकि मानक समय के संबंध में यह कहानी भी प्रचलित थी कि राक्षसराज रावण जिसने काल को अपने वश में कर रखा था, वह विंध्य क्षेत्र को ही पृथ्वी का केंद्र मानकर समय तय करता था। यह स्थान मीरजापुर-इलाहाबाद मार्ग पर विंध्याचल के दक्षिणी अमरावती के पास स्थित है। यहां पर दिल्ली की संस्था स्पेस ने अपने शोध के आधार पर निकले निष्कर्ष के तहत एक बोर्ड लगवाया और वहां पर संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। बाद में जिला प्रशासन ने भी उस स्थान को एक छोटे पार्क में तब्दील कर अन्य जानकारियां भी संग्रहित की है। अब इस स्थल को जिला प्रशासन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।
स्थान विकसित करने का निर्णय
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal