पीएम मोदी आज कोलकाता में करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे राज्य को बुनियादी ढांचे, सड़क, रेलवे, बंदरगाह और कनेक्टिविटी से जुड़ी कुल 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे राज्य को बुनियादी ढांचे, सड़क, रेलवे, बंदरगाह और कनेक्टिविटी से जुड़ी कुल 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
प्रधानमंत्री का मुख्य फोकस सड़क अवसंरचना पर है, जिसमें लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत वाली 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें सबसे प्रमुख है खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारा का शिलान्यास, जो NH-116A का हिस्सा है।

यह 231 किलोमीटर लंबा चार-लेन कॉरिडोर खड़गपुर से सिलीगुड़ी के बीच की दूरी को करीब 120 किलोमीटर कम कर देगा और यात्रा समय में 7-8 घंटे की बचत करेगा। यह परियोजना पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्वी बर्धमान, हुगली और मुर्शिदाबाद जिलों से गुजरेगी, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास, पर्यटन और व्यापार को बड़ी गति मिलेगी।

सड़क नेटवर्क में बड़ा विस्तार
इसके अलावा, प्रधानमंत्री एनएच-19 (पश्चिम बंगाल और झारखंड में खंड), एनएच-114 (पश्चिम बंगाल में खंड), दुबराजपुर बाईपास (NH-14 पर 5.6 किमी चार-लेन), कांगशबती और शिलाबती नदियों पर नए प्रमुख पुलों की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा में सुधार, भीड़भाड़ और प्रदूषण में कमी, बेहतर क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक उन्नति की उम्मीद है।

रेलवे क्षेत्र में भी बड़ी सौगात मिलेगी
रेलवे क्षेत्र में भी बड़ी सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छह पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों (कामाख्यागुरी, अनारा, तमलुक, हल्दिया, बाराभूम और सिउरी) का उद्घाटन करेंगे। वे पुरुलिया-अनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और बेलदा-दंतन के बीच 16 किमी तीसरी रेल लाइन तथा अन्य रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

बंदरगाह और शिपिंग क्षेत्र में हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के बर्थ नंबर 2 का मशीनीकरण, खिद्दरपुर डॉक्स का नवीनीकरण, कोलकाता डॉक सिस्टम में बेस्क्यूल ब्रिज का विकास और हावड़ा ब्रिज से निमतला घाट तक कोलकाता रिवरफ्रंट की बैंक प्रोटेक्शन कार्य शामिल हैं।

रैली में ममता सरकार पर साधेंगे निशाना
प्रधानमंत्री की इस जनसभा में ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी केंद्र की योजनाओं को लागू न करने, विकास में बाधा डालने और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ तुलना करेंगे। यह दौरा लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन का हिस्सा है, जिसमें विकास और कनेक्टिविटी को प्रमुख मुद्दा बनाया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com