ऑटो में बैठी लड़कियों को देख कर रहा था हस्तमैथुन, एक ट्वीट ने पकड़वाया

मुंबई| लोगों के ट्वीट्स को मुंबई पुलिस काफी गंभीरता से लेती है, ट्वीट के जरिए मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत ऐक्शन लेती है। इस बार भी एक ट्वीट के जरिए मिली सूचना पर ऐक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

लड़कियों को देख कर रहा था हस्तमैथुन
मंगलवार को एक बाइकसवार ऑटो में सवार दो लड़कियों का पीछा कर रहा था और उन्हें देखते हुए हस्तमैथुन कर रहा था। लड़कियां बहादुर थीं। उन्होंने झट उसका फोटो खींचा और अपनी एक फ्रेंड को भेज मुंबई पुलिस को टैग कर (@MumbaiPolice) ट्वीट करवा डाला।

लड़की का ट्वीट, जिसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और आरोपी पकड़ा गया।

@MumbaiPolice this man started masturbating looking at my friends! This has happened today! Please take action!pic.twitter.com/OBZ9DoBhTL

इस ट्वीट के तीन घंटे के भीतर पुलिस ने लड़कियों को देख हस्तमैथुन करने के आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने रईस लियाकत कुरैशी नाम के 35 साल के आरोपी की पहचान डीटेल आरटीओ से इकट्ठा की। आरोपी बांद्रा का रहने वाला है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com