धर्म शास्त्रों में कई बातों को काफी विशेष माना गया है। कुछ बातों को मां लक्ष्मी से भी जोड़कर भी देखा जाता है। ज्योतिषियों और घर के बड़े बुजुर्गों की मानें तो घर में शाम को कुछ कामों को करने से धन की हानि होती है।
कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर के सदस्यों को घर गरीबी का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही चुछ बातें जिन्हें ज्योतिषियों के अनुसार करने से मना किया जाता है। आगे की स्लाइडों में पढ़ें ये बातें:
1. शाम को झाड़ू न लगाएं: कहा जाता है कि शाम को झाड़ू न लगाएं। दरअसल झाड़ू को धन और मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि घर में झाड़ू का अनादर करने से भी लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। इसी के तरह घर में शाम को झाड़ू लगाने से माना किया जाता है। कहा जाता है कि शाम को घर से कूड़ा नहीं निकालते, इससे धन भी घर से निकल जाता है।
2. शाम को सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि सुबह और शाम भगवान को याद करने का समय होता है। इस समय भगवान की अराधना करनी चाहिए। इसलिए इस समय सोने को मना किया जाता है।
3. शाम के समय तुलसी में जल न चढ़ाएं: कहा जाता है कि शाम को तुलसी में जल नहीं चढ़ाया जाता। शास्त्रों की मानें तो शाम को तुलसी के नीचे दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा शाम को तुलसी के पत्ते भी नहीं तोड़े जाते।
4. कहा जाता है कि सूर्यास्त के एकदम बाद भोजन नहीं करना चाहिए। यह समय स्नान और ध्यान का होता है। इससे घर में दरिद्रता का वास हो जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal