इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि उसके पुलिस तंत्र ने राॅ के तीन संदिग्ध एजेंट्स पकड़े हैं। इन लोगों को पाक अधिकृत कश्मीर में पकड़ा गया है। पाकिस्तान के समाचार डाॅन से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन में विस्फोट करने के ही साथ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
पाकिस्तान और इस्लाम को पाकिस्तानियों ने किया बदनाम
पाकिस्तान में पकड़े गए इन लोगों के नाम मोहम्मद खलील, इम्तियाज और रशीद बताए जा रहे हैं। दरअसल सभी को अब्बासपुर के टरोटी गांव का निवासी कहा गया है। अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि इमरान द्वारा खलील को प्रमुख संदिग्ध बताया गया था। इस दौरान वर्ष 2014 में कश्मीर के बंदी चेचियां गांव में अपने संबंधियों से मिलने के लिए आया था।
तो क्या अमेरिका अब उत्तर-कोरिया पर भी करेगा हमला?
यहां पर उसकी पहचान राॅ के अधिकारियों से हुई इसने उन्हें लालच देकर अपना कार्य करने के लिए तैयार कर लिया था। पुलिस द्वारा कहा गया कि प्रारंभिक जांच में खलील ने कहा कि अब्बासपुर सेक्टर के अलग अलग भागों से लगभग 14 बार एलओसी क्राॅस कर गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal