श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। यह आयोजन गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे के संदेश को समर्पित रहा।
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के जीवन, विचारों और मानवता के प्रति दिए गए संदेशों को स्मरण किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal