पाकिस्तान के कराची में 6 मंजिला इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत, 17 लापता

पाकिस्तान के कराची में निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। मलबे में 17 लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। यह घटना कराची के बलून कॉलोनी इलाके में हुई।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बचाव कर्मियों में अब तक मलबे से 14 घायलों को बाहर निकाला है।

अब तक चार शव बरामद
सरकारी अधिकारी नसरुल्ला अब्बासी ने बताया कि परिवारों ने अधिकारियों को बताया कि इमारत ढहने के बाद 17 लोगों की कोई पता नहीं चला है। बचाव टीमों ने शुरुआत में एक मौत की पुष्टि की थी, लेकिन रात भर चले बचाव अभियान के दौरान तीन और शव बरामद किए गए।

बताया जा रहा रहा है कि इमारात आवासीय उपयोग के लिए तय की गई जमीन पर अवैध रूप से बनाई जा रही थी। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस निर्माण पर चिंता जताई थी और कार्रवाई का वादा किया था।

सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी के महानिदेशक के हटाने का आदेश
उच्च-स्तरीय बैठक में, शाह ने वसीम शमशाद को सिंध स्थानीय सरकार सचिव और सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी (SBCA) के महानिदेशक के पदों से हटाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शमशाद की सेवाएं संघीय सरकार को वापस सौंप दी जाएं। इसके अलावा, शाह ने केंद्र सरकार से शमशाद को निलंबित करने की सिफारिश करने और मामले की औपचारिक जांच कराने को कहा।

कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने कहा कि अभी पूरा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को बचाने पर है, लेकिन उन्होंने लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सरकारी बयान के अनुसार, लापरवाही के आरोप में गुरुवार को एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को भी उनके पदों से हटा दिया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com