टेक्नोलॉजी

फेसबुक पर बच्चे नहीं देख पाएंगे हथियारों के विज्ञापन, इस वजह से लिया गया फैसला

अब 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे फेसबुक पर हथियारों से जुड़े विज्ञापन नहीं देख सकेंगे। कंपनी ने हथियार एक्सेसरीज से जुड़े विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में नाबालिगों द्वारा गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं के बाद यह फैसला लिया गया है। अमेरिका में गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं के बारे में चल रही बहस के बाद कंपनी ने इस तरह के विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक बच्चों के विज्ञपन में फिलहाल हथियारों और उनमें इस्तेमाल होने वाले सामानों के विज्ञापन पर रोक लगाता है। फेसुबक ने आगे कदम उठाते हुए इन विज्ञापनों पर उम्र संबंधी शर्त लगा दी है। फेसबुक की यह विज्ञापन नीति 21 जून यानी कल से प्रभावी होगी। आपको बता दें कि इससे पहले वीडियो चैनल यू-ट्यूब ने भी कहा था कि हथियारों और एसेसरीज बेचने वाली वेबसाइटों को लिंक मुहैया कराने वाले लिंक और इनके प्रचार करने वाले वीडियो पर रोक लगाएगा। इससे पहले फेसबुक ने स्वीकारा था कि वो यूजर की निजी जानकारी, पसंद-नापसंद आदि की जानकारी रखने के लिए कम्प्यूटर के की-बोर्ड और माउस पर नजर रखता है। इसका मतलब है कि अगर आप कम्प्यूटर पर फेसबुक पर लॉगइन हैं तो आपके माउस के हर क्लिक और की-बोर्ड के हर इस्तेमाल की खबर फेसबुक तक पहुंच जाती है। इसके बाद फेसबुक यह पता लगाता है कि फेसबुक यूजर किस तरह की कंटेंट सर्च करना पसंद करते हैं। फेसबुक उसी हिसाब से यूजर को विज्ञापन दिखाता है। फेसबुक डाटा लीक पर सरकार सख्त, 20 जून तक मांगा जबाब यह भी पढ़ें कैम्ब्रिज ऐनालिटिका और फेसबुक डाटा लीक विवाद के बाद से फेसबुक पर दुनियाभर के देशों में किरकिरी हुई थी। इसके बाद से फेसबुक ने अपने सिक्योरिटी फीचर में बदलाव करने का फैसला किया था। फेसबुक ने हाल ही में यह स्वीकार भी किया कि उसने कई चीनी मोबाइल कंपनियों के साथ डाटा शेयर किया था।

अब 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे फेसबुक पर हथियारों से जुड़े विज्ञापन नहीं देख सकेंगे। कंपनी ने हथियार एक्सेसरीज से जुड़े विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में नाबालिगों द्वारा गोलीबारी की बढ़ती …

Read More »

व्हाट्सएप ने रोल आउट किया ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर, इस तरह आप भी कर सकेंगे इस्तेमाल

व्हाट्सएप ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए पिछले महीने ही रोल आउट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, अभी के लिए यह फीचर चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा था, लेकिन अब यह फीचर्स …

Read More »

नकली पावरबैंक्स से सावधान, खरीदने से पहले इन 4 बातों का रखें खास ख्याल

स्मार्टफोन की यूसेज बढ़ जाने से फोन बैटरी की खपत भी ज्यादा होने लगी है। स्मार्टफोन्स में लगातार हो रहे बदलाव कई बार फोन के लिए इतने हैवी हो जाते हैं कि इससे फोन की बैटरी पर असर पड़ता है। …

Read More »

भारत में अगले 10 साल तक भी नहीं बनाया जा सकता है स्मार्टफोन प्रोसेसर, पढ़ें कारण

 स्मार्टफोन खरीदते समय यूजर्स फोन के हर फीचर को बारिकी से परखते हैं। फोन में कैमरा क्वालिटी कैसी है, फोन में बैटरी कैपिसिटी कैसी है ये सब अच्छे से जांचने के बाद ही यूजर फोन लेते हैं। कैमरा और बैटरी …

Read More »

एमिशन,,, स्कैंडल में ऑडी के सीईओ रुपर्ट स्टैडलर गिरफ्तार

फॉक्सवैगन ग्रुप की ऑडी डिविजन के सीईओ रुपर्ट स्टैडलर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी एमिशन स्कैंडल में हुई है। अभियोजकों ने बताया कि वो जांच में बाधा डाल सकते हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया …

Read More »

भारत, में लॉन्च हुई 16 लाख रुपये की डुकाटी, ट्रायंफ टाइगर 1200 को देगी टक्कर

डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप एडवेंचर मोटरसाइकिल मल्टीस्ट्रेडा 1260 लॉन्च कर दिया है। मल्टीस्ट्रेडा 1260 एक पावरफुल एडवेंचर बाइक है जिसमें डुकाटी एक्सडायवेल वाला 1,262 cc एल-ट्विन DVT टेस्टास्ट्रेटा इंजन लगा है। भारतीय बाजार में इस बाइक को …

Read More »

2000cc इंजन वाली ये हैं भारत की सस्ती SUV, जानिए कीमत और फीचर्स

स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल और प्रीमियम सेडान कारों की भारत में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब भारतीय बाजार में 1500cc से लेकर 2000cc तक की गाड़ियों की डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज हम अपनी इस …

Read More »

5000, रुपये में बाइक तो 6000 रुपये में घर ले जाओ स्कूटर, जानिये अन्य ऑफर्स भी

अपनी सेल को बढ़ाने के लिए ऑटो कंपनियां समय-समय पर नए-नए ऑफर्स का सहारा लेती रहती हैं, कभी डिस्काउंट, कभी फेस्टिव ऑफर्स तो कभी कम डाउन पेमेंट का की सुविधा ग्राहकों को दी जाती हैं। ऐसे में फायदा ग्राहकों का …

Read More »

जीप कंपास का बेडरॉक लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, टाटा हेक्सा से है मुकाबला

फिएट क्राइसलर इंडिया ने भारत में जीप कंपास का बेडरॉक लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 17.53 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। जीप कंपास बेडरॉक को कंपनी ने एक साल में हुई 25,000 जीप …

Read More »

गूगल मैप में आए नए फीचर्स, इन चीजों की मिलेगी सटीक जानकारी आपको

गूगल अपनी सबसे ज्यादा यूज होने वाली एप्स को अपडेट कर रहा है। इसी कड़ी में उसने गूगल मैप में कुछ ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो आपकी सर्च को और आसान बनाएंगे। हाल ही में हुई गूगल की सालाना इवेंट में कंपनी के सीईओ सुंदर पिचई ने मैप में कुछ नए फीचर्स जोड़ने की बात कही थी। इसके बाद इस पर काम पूरा हो चुका है और यह नए फीचर्स जोड़े भी जा चुके हैं। इन फीचर्स की वजह से इसका इंटरफेस बिल्कुल ही बदल गया है। नए गूगल मैप्स के इंटरफेस में सर्च बॉक्स के कॉर्नर को राउंड किया गया है। इसके साथ ही फॉन्ट भी बदला गया है, साथ ही इंटरफेस को आकर्षक बनाने के लिए ज्यादा व्हाइट स्पेस दिया गया है। हांलाकि, ड्राइविंग और ट्रांजिट सेक्शन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। एक्सपलोरर सेस्शन में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। कैटेगरी आइकन को और भी कलरफुल और सुंदर बनाया गया है। रेस्टोरेंट टाइप के फीचर्ड पब्लिक लिस्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इवेंट टाइमिंग और लिस्ट को भी इस एप के नए फीचर्स में जोड़ा गया है। जिसकी मदद से फेसबुक की तरह ही यह आपको आने वाले इवेंट के बारे में सूचित करेगा। इसके अलावा गूगल मैप्स के नए फीचर में आप फूड भी सर्च कर सकेंगे। इसके अलावा आप इससे शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यह भी जानकारी मिल पाएगी की फूड लिस्ट को किसने क्रिएट किया है। इवेंट सेक्शन को टाइम और लोकेशन के हिसाब से फिल्टर भी किया जा सकेगा।

गूगल अपनी सबसे ज्यादा यूज होने वाली एप्स को अपडेट कर रहा है। इसी कड़ी में उसने गूगल मैप में कुछ ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो आपकी सर्च को और आसान बनाएंगे। हाल ही में हुई गूगल की सालाना इवेंट …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com