लखनऊ

गंदी गलियां-बजबजाती नालिया देख चढ़ा भाजपा विधायक का पारा, अफसरों को लगाई फटकार- निबटने का दिया अल्टीमेटम

लखनऊ  फैजुल्लागंज में संक्रामक रोग से किशोर की मौत के बाद हड़कंप है। उधर, क्षेत्र में बीमारी फैलने के कारकों को दैनिक जागरण ने उजागर किया। इसके बाद विधायक डॉ. नीरज बोरा ने रविवार (3 जून) को जिम्मेदार विभागों के अफसरों को तलब किया। साथ ही इलाके का भ्रमण कर बीमारी नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर साफ-सफाई व एंटीलार्वा छिड़काव का निर्देश दिया। इसके अलावा अवैध डेयरी व आवारा सुअरों से भी सख्ती से निबटने को कहा। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने नौ बजे पुरनिया स्थित कार्यालय में अफसरों को तलब किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, नगर मलेरिया अधिकारी , नगर निगम व जलकल विभाग के अफसर मौजूद रहे। बैठक में अफसरों को क्षेत्र में बीमारी नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने फैजुल्लागंज द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वार्ड का दौरा किया। यहा गलियों में फैली गंदगी, बजबजाती नालिया, उसमें भरा गोबर व आवारा सुअरों को देखकर विधायक नाराज हो गए। विधायक ने नगर निगम के अफसरों से क्षेत्र में सफाई कर्मी बढ़ाने का निर्देश दिया। सफाई के लिए 30 के बजाए कम से कम 60 लोग की ड्यूटी लगाने को कहा। साथ ही बस्ती में टहल रहे आवारा सुअरों को पकड़कर नोटीफिकेशन जारी कर नीलाम करने का निर्देश दिया। वहीं डेयरी संचालकों पर एफआइआर कर पशुओं को जब्त कर काजी हाउस में भेजने को कहा। इसके अलावा सीएमओ से क्षेत्र में रोटेशन में एंटीलार्वा का छिड़काव लगातार कराने का निर्देश दिया। BJP विधायकों की शिकायतों को मिलने लगी अहममियत, संभल व बहराइच के एसपी का तबादला यह भी पढ़ें विधायक के समक्ष लगा दी समस्याओं की झड़ी : विधायक को क्षेत्र में पाकर स्थानीय निवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने क्षेत्र में मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पक्की गली व नाली बनवाने की फरियाद की। वहीं समाज सेवी ममता त्रिपाठी, पूनम, रामकिशोर आदि ने क्षेत्र को आवारा सुअरों से मुक्ति दिलाने की माग की। निरीक्षण के वक्त नगर निगम जोन तीन के जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता, आरआर प्रभारी कमलजीत सिंह, अवर अभियंता सीएलवर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद राव आदि लोग मौजूद रहे। खराब मिले हैंडपंप, सड़क निर्माण की जाच के आदेश: विधायक ने फैजुल्लागंज तृतीय में हाल में बनी सड़क की गुणवत्ता जाचने के आदेश दिए हैं। वहीं पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा। फैजुल्लागंज प्रथम के खदरी में चार हैंड पंप खराब मिले। वहीं कुछ लोगों ने गंदे पानी आपूर्ति की शिकायत की। विधायक ने गंदे पानी की जाच को सैंपलिंग कराएं। साथा ही खराब हैंडपंप भी ठीक कराएं। जलभराव देख लगाई फटकार: विधायक डॉ. नीरज बोरा को कृष्णालोक कॉलोनी में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह जलभराव मिला। वहीं नालियों में डेयरी संचालक गोबर बहा रहे थे। गंदगी देख नगर निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और जल्द से जल्द सफाई कराने के निर्देश दिए। तीन दिन में उठाएं सिल्ट: बदमाशों ने भाजपा विधायक की बहन के घर बोला धावा, बंधक बनाकर की लूटपाट यह भी पढ़ें विधायक ने नगर निगम के जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता को क्षेत्र की सभी नालियों की जल्द साफ-सफाई कराने और हर तीसरे दिन सिल्ट उठाने का निर्देश दिया। इसके लिए कूड़ा उठान की गाड़ियों की संख्या बढ़ाने को कहा। इसके अलावा चूना भी छिड़का जाए। क्या बोले, विधायक जी? विधायक डॉ. नीरज बोरा का कहना है कि फैजुल्लागंज में बीमारी के प्रमुख स्त्रोत गंदगी, जलभराव, अवैध डेयरी व आवारा सुअर हैं। जिम्मेदार अफसरों को समस्या का तत्काल निदान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ को क्षेत्र में तीन-चार माह तक लगातार रोटेशन में एंटलार्वा का छिड़काव कराने को कहा है। आबादी में चल रही डेयरी से भी फैल रही गंदगी

लखनऊ  फैजुल्लागंज में संक्रामक रोग से किशोर की मौत के बाद हड़कंप है। उधर, क्षेत्र में बीमारी फैलने के कारकों को दैनिक जागरण ने उजागर किया। इसके बाद विधायक डॉ. नीरज बोरा ने रविवार (3 जून) को जिम्मेदार विभागों के …

Read More »

लखनऊ के काकोरी में विस्फोटक के अवैध गोदाम में ब्लास्ट, दो की मौत

लखनऊ  प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मैगों बेल्ट काकोरी में आज भयंकर विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। विस्फोटक के अवैध गोदाम में ब्लास्ट में जिनकी मौत हुई है, उनके शव के चीथड़े सौ-सौ मीटर की दूरी तक जाकर गिरे हैं। इसके विस्फोट की क्षमता का आंकलन हो सकता है। कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है, राहत- बचाव कार्य शुरू हो गया है।  लखनऊ में काकोरी के सइठा गांव के पास घैला क्षेत्र में विस्फोटक का अवैध गोदाम है। हरदोई रोड घैला के पास सैथा गांव में भवन के बेसमेंट में बारूद स्टोर में आज करीब 11 बजे यहां पर भयंकर विस्फोट हो गया। पास के क्षेत्र में विस्फोट की धमक के कारण लोगों के घरों की दीवारें तक हिल गईं। विस्फोट में दो लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है। काकोरी थाना क्षेत्र के जेहटा गाँव में 3 घरों में हुआ धमाका। काकोरी के सैथ के मजरा मुन्ना लाल खेड़ा में हुए विस्फोट में नाशिर व पड़ोसी रामचरण की मौत। 4 घायल को ट्रामा भेजा गया। पुलिस अभी घायलों के बारे में पता कर रही है। संजय के मकान में किराए पर ले कर विस्फोटक रखा था। मकान मालिक की पत्नी मीना ने बताया की 6 महीने पहले किराये पर दिया था। नाम भी नही बता पा रही है। मृतकों के परखच्चे उड़े। पुलिस को जानकारी नही थी, ऐसे में पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है। बिल्डिंग ध्वस्त होने से कई लोग घायल। लखनऊ में चिनहट के बाद अब काकोरी में डकैती, एक की हत्या यह भी पढ़ें विस्फोट मुन्ना लाल खेंड़ा गांव के संजय लोधी के मकान हुआ। जिसके कारण पड़ोस के गया प्रसाद व राम आसरे का भी मकान गिर गया। जिस मकान में विस्फोट हुआ, उसके बेसमेंट में बारूद स्टोर किया जाता था। विस्फोट के बाद भवन की एक-एक ईंट तक गिर गई। भवन मालिक संजय लोधी फरीदी पुर गांव निवासी नासिर व उसके बेटे मुशीर को किराए पर दिये थे। मीरजापुर में क्रशर प्लांट में विस्फोट, दो की मौत, आठ घायल यह भी पढ़ें सैथा गांव में भवन के बेसमेंट में बारूद स्टोर किया गया था। इस जोरदार विस्फोट के बाद वहां पर माहौल में मातम पसरा है। मृतकों के शवों के टुकड़े सो-सो मीटर की दुरी तक फैले हैं। मंजर बेहद भयावाह है।   नासिर व मुशीर पेशे से आतिशबाज़ है, दोनों गांव के बाहर गोमती नदी किनारे प्लाट लेकर उसी पर पटाखा बनाते थे और बने हुए पटाखों को इसी भवन में स्टोर करते थे। ग्रामीणो ने बताया कि खाना बनाते समय हादसा हुआ। इस धमाके में मकान की हालत देखकर ही अंदाज़ लगाया जा सकता है कि विस्फोट कितना भयानक रहा होगा। गिरी हुई दीवारें और छत विस्फोट की तीव्रता खुद ही बयां कर रही है। मलबे में कई से दबे होने की सूचना है। धमाके में मरने वाले पति और पत्नी बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया और दंपत्ति के परखच्चे उड़ गए। दोनों के शव के टुकड़े कई मीटर तक फैल गए। मकान में नासिर पटाखे बनाने के लिए अवैध रूप से बारूद इकट्ठा करता था। आसपास के इलाके में वह यहां से बारूद सप्लाई करता था। लोगों के अनुसार धमाके में नासिर की मौत हो चुकी है। घर में उसकी पत्नी भी थी, जिसका पता नहीं चल सका है

लखनऊ  प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मैगों बेल्ट काकोरी में आज भयंकर विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। विस्फोटक के अवैध गोदाम में ब्लास्ट में जिनकी मौत हुई है, उनके शव के चीथड़े सौ-सौ मीटर की दूरी तक …

Read More »

भारी फेरबदल यूपी भाजपा संगठन और सरकार में हो सकता है

उपचुनावों के नतीजों के मद्देनजर सरकार, संगठन और नौकरशाही में जल्दी ही फेरबदल हो सकता है। लंबे समय से इसकी चर्चा है, पर हर बार किसी न किसी वजह से यह टलता रहा है। अब जो भी फेरबदल होगा वह …

Read More »

दो और भाजपा विधायकों को मिली धमकी, एफआइआर दर्ज…

वाट्सएप मैसेज से भाजपा विधायकों को धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। हजरतगंज कोतवाली में दो अन्य विधायकों को धमकी मिलने के मामले में गुरुवार (31 मई) को एफआइआर दर्ज की गई। पीड़ित विधायकों ने डीजीपी ओपी सिंह को पत्र …

Read More »

चारबाग स्टेशन देश भर के छह सबसे स्वच्छ स्टेशनों में शामिल…

जिस चारबाग रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया से लेकर प्लेटफार्मो तक दरुगध के कारण यात्रियों का खड़ा होना मुश्किल होता है। उस स्टेशन को आम यात्रियों ने गंदगी में नौंवा स्थान दिया। यह साप्ताहिक सर्वेक्षण रिपोर्ट है, जो यात्रियों के …

Read More »

भाजपा का अभियानः एक पखवारे तक गांवों में लगेगी बड़े नेताओं की चौपाल…

ग्राम स्वराज अभियान के बाद भाजपा अब गांवों में चौपाल लगाएगी। मकसद लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना है। इन योजनाओं से छूटे पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर उनको पात्रता के …

Read More »

अब हत्या करने के और भी नये तरीके किये इज्जाद…

उत्तर प्रदेश में लचर कानून-व्यवस्था के चलते अपराध और अपराधी क्रूरता की ओर बढ़ चले हैं। अनायास होने वाले अपराधों के लिए क्रूर और सुनियोजित तरीके अपनाए जा रहे हैं। अभी दो दिन पहले मेरठ में पेट में सीएनजी भरकर …

Read More »

कैराना लोकसभा री-पोलिंग में शांति पूर्वक चल रहा मतदान, उमड़ रही भीड़

देशभर की सुर्खियों में छाए कैराना लोकसभा निर्वाचन-2018 के लिए कैराना लोकसभा क्षेत्र के कुल 73 मतदेय स्थलों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले के पांचों बूथों का मतदान नौ बजे तक 13.74 फीसद रहा। सुबह नौ बजे …

Read More »

बड़ी खबर: योगी कैबिनेट ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना को दी मंजूरी, होगा छह करोड़ लोगों को फायदा

मोदी सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ योजना का प्रदेश के करीब छह करोड़ लोग फायदा पाएंगे। योजना में लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने ‘मोदी केयर’ के रूप में …

Read More »

लखनऊ: गुलाम नबी का भाजपा पर गंभीर आरोप, ईवीएम के जरिए वोटों की चोरी

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद कल लखनऊ में कांग्रेस के रोजा इफ्तार में शिरकत करने पहुंचे थे। इस रोजा इफ्तार को भी उन्होंने सियासी बना दिया और भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी करने का …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com