राष्ट्रीय

त्रुदू ने अमरिंदर को दिया आश्वासन, कनाडा किसी अलगाववादी गतिविधि का समर्थन नहीं करता

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू के बीच बातचीत में खालिस्तान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा और सिंह ने त्रुदू को कनाडा में मौजूद उन नौ लोगों की सूची सौंपी जो यहां कट्टरता को बढ़ावा देने में कथित रूप से शामिल हैं. एक अधिकारी ने कहा कि त्रुदू ने आश्वासन दिया है कि उनका देश भारत में या कहीं और अलगाववाद का समर्थन नहीं करता. त्रुदू द्वारा स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने और बंटवारा संग्रहालय का दौरा करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यहां एक होटल में 40 मिनट तक बातचीत हुई. एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सिंह ने कनाडा में मौजूद नौ लोगों की सूची सौंपी जो पंजाब में लक्षित हत्याओं और आतंकवादी क्रियाकलापों के लिए धन मुहैया कराने तथा हथियारों की आपूर्ति सहित अन्य घृणित अपराधों में कथित रूप से शामिल हैं. सिंह ने त्रुदू से इन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि कनाडाई प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि उनका देश ‘‘भारत या कहीं और किसी अलगाववादी आंदोलन’’ का समर्थन नहीं करता. उन्होंने कहा कि त्रुदू का ‘‘स्पष्ट रूप से आश्वासन’’ ऐसे समय आया जब सिंह ने कनाडाई प्रधानमंत्री से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने का अनुरोध किया था. ठुकराल के अनुसार, क्यूबेक में अलगाववादी आंदोलन का हवाला देते हुए त्रुदू ने कहा कि वह अपने पूरे जीवन में इन खतरों से निपटे हैं और उन्हें हिंसा के खतरों की पूरी जानकारी है. इस बैठक में कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे. सिंह ने बातचीत के दौरान सज्जन से हाथ मिलाया. पिछले साल ही सिंह ने कनाडाई रक्षा मंत्री सज्जन पर ‘‘खालिस्तान से सहानुभूति’’ रखने का आरोप लगाते हुए उनसे उस समय मिलने से इंकार कर दिया था जब वह पंजाब के दौरे पर आए थे. अधिकारियों के अनुसार, पंजाब पुलिस का मानना है कि राज्य में लक्षित हत्याओं के मामलों के साजिशकर्ता और वित्तीय मदद पहुंचाने वाले कनाडा, ब्रिटेन और इटली सहित विदेशी धरती से काम कर रहे हैं. उधर, पंजाब पुलिस ने आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष करनैल सिंह पीरमोहम्मद और इस संगठन के कई सदस्यों को स्वर्ण मंदिर परिसर के बाहर से हिरासत में लिया. उन्हें उस समय हिरासत में लिया गया जब वे ‘‘1984 नरसंहार रिपोर्ट’’ और एक ज्ञापन सौंपने स्वर्ण मंदिर की तरफ जा रहे थे. इस ज्ञापन में कनाडाई प्रधानमंत्री से सिख विरोधी दंगों को कनाडाई संसद में नरसंहार के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया गया. पीरमोहम्मद ने कहा, ‘‘हम त्रुदू का स्वागत कर उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहते थे. लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई.’’

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू के बीच बातचीत में खालिस्तान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा और सिंह ने त्रुदू को कनाडा में मौजूद उन नौ लोगों की सूची सौंपी जो यहां कट्टरता को …

Read More »

जानिए क्यों कमजोर हुआ रूपया ?

जानिए क्यों कमजोर हुआ रूपया ?

नई दिल्ली : डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट देखी जा रही है . आज गुरुवार को भी रुपया 29 पैसे की कमजोरी के साथ खुला है. 1 डॉलर की कीमत 65 रुपए के पार पहुंच गई है. जानकारों की …

Read More »

MP उपचुनाव: शिवराज का विकास का वादा, सिंधिया ने बताया घोषणावीर

MP उपचुनाव: शिवराज का विकास का वादा, सिंधिया ने बताया घोषणावीर

भोपाल: मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार अंतिम दौर में है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर हमले कर रहे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच साल का विकास पांच …

Read More »

पूर्वोत्तर को अस्थिर कर रहे पाक-चीन, तेजी से बढ़ रहे कट्टरपंथीः सेना प्रमुख

पूर्वोत्तर को अस्थिर कर रहे पाक-चीन, तेजी से बढ़ रहे कट्टरपंथीः सेना प्रमुख

नई दिल्लीः सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पूर्वोत्तर को अशांत रखने के लक्ष्य से पाकिस्तान ‘योजनाबद्ध’ तरीके से इस इलाके में बांग्लादेश से लोगों को भेजा रहा है. ऐसा वह चीन के साथ मिलकर परोक्ष युद्ध की …

Read More »

मिग-21 लड़ाकू विमान अकेले उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी

नई दिल्ली: फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया, ”चतुर्वेदी लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं, उन्होंने मिग- 21 बाइसन को अकेले …

Read More »

पर्रिकर की हालत स्थिर, स्वास्थ्य में सुधार: बीजेपी

पर्रिकर की हालत स्थिर, स्वास्थ्य में सुधार: बीजेपी

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की स्थिति में पहले सुधार हुआ है और उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है. यह जानकारी दक्षिण गोवा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नरेंद्र सवोइकर ने बुधवार को दी. पेट दर्द की शिकायत होने …

Read More »

LOC पर 300 मीटर के दायरे में देखा गया पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर

LOC पर 300 मीटर के दायरे में देखा गया पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में LOC के पास बुधवार को पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर देखा गया. सेना के सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले में एलओसी के पास 300 मीटर के दायरे में पाकिस्तान का हेलिकॉप्टर देखा गया. बॉर्डर के नजदीक आने …

Read More »

‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द डिकेड’ पुरस्‍कार से सम्मानित हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा

'एंटरप्रेन्योर ऑफ द डिकेड' पुरस्‍कार से सम्मानित हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा

मुंबई। बॉम्बे मैनेजमेंट एसोसिएशन ने बुधवार को राज्‍यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा को ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द डिकेड’ पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया. डॉ. चंद्रा यूपी इन्‍वेस्‍टर्स समिट में हिस्‍सा लेने के लिए उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैं, इसलिए उनकी तरफ …

Read More »

तेज प्रताप ने छोड़ा सरकारी बंगला, नीतीश पर लगाया ‘भूत’ छोड़ने का आरोप

तेज प्रताप ने छोड़ा सरकारी बंगला, नीतीश पर लगाया 'भूत' छोड़ने का आरोप

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का कहना है कि उन्होंने पिछले हफ्ते ही सरकारी आवास छोड़ दिया है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके बंगले में भूत छोड़ दिए हैं। तेज प्रताप ने पत्रकारों से कहा कि …

Read More »

असम में BJP से तेज बढ़ रही है AIUDF, ओवैसी ने जताई आपत्ति: आर्मी चीफ

असम में BJP से तेज बढ़ रही है AIUDF, ओवैसी ने जताई आपत्ति: आर्मी चीफ

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने नार्थ ईस्ट के संबंध में एक महत्वपूर्ण बात कही है। भारत के लिए चीन और पाकिस्तान के खतरनाक मंसूबों पर चिंता जाहिर करते हुए आर्मी चीफ ने कहा कि चीन और पाकिस्तान भारत की …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com