आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित शताब्दी वर्ष समारोह में देश की प्रमुख हस्तियों की सहभागिता हरिद्वार में हो रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम में वह विशेष डाक टिकट का विमोचन करेंगे।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए। उनके पहुंचने पर समारोह में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया।
शताब्दी वर्ष समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें गायत्री परिवार की आध्यात्मिक और सामाजिक यात्रा के साथ माता भगवती देवी शर्मा जी के योगदान और अखंड दीप की परंपरा को केंद्र में रखा गया है।
कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत विशेष डाक टिकट का विमोचन करेंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal