एजेंसी/ साना। यमन में आठ साल की बच्ची की मौत उसकी शादी वाली रात को ही हो गई। हाल ही में हुई इस घटना ने दुनिया भर में बच्िचयों और महिलाओं के लिए काम करने वाले संगठनों में रोष पैदा कर दिया है।
उस मासूम गुडि़या की शादी उससे पांच गुना अधिक उम्र के आदमी के साथ की गई थी। शादी की रात ही अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हो गई। कम उम्र की लड़कियों की शादी अपने से दो से तीन गुना अधिक उम्र के व्यक्ितयों से किया जाना यमन में आम चलन में है।
हालांकि, ऐसा नहीं है कि दुनिया के अन्य देशों में ऐसा नहीं होता है, लेकिन यमन में यह परंपरा काफी आम है। एक अनुमान के मुताबिक अधिकांश लड़कियों की शादी 15 साल से कम उम्र में पौढ़ व्यक्ित के साथ कर दी जाती है।
यमन में गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले लोगों की संख्या 80 फीसद हैं। इसके कारण लोग अपनी बेटियों को बचपन में ही बेच देते हैं। इसके बदले में उन्हें काफी पैसा मिल जाता है, लेकिन मासूम बच्िचयों की जिंदगी नर्क सी हो जाती है। यदि वे बच भी जाती हैं, तो कम उम्र में मां बनने के कारण बड़ी संख्या में लड़कियों की मौत हो जाती है।
इससे पहले साल 2010 में भी एक ऐसा मामला सामने आया था। यमन में ही बच्चे को जन्म देते हुए एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। यमन में ऐसे बहुत से मामले सुनने में आते हैं। अनुमान है कि इस देश में करीब एक चौथाई से अधिक छोटी बच्चियों की शादी अधेड़ पुरुषों से कर दी जाती है और वे कई बार असमय मौत का शिकार भी हो जाती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal