उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कल यानी 14 फरवरी से (UP Police SI 2026) की परीक्षा आयोजित कराई जानी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। वे उम्मीदवार UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी पुलिस SI की परीक्षा 14 और 15 फरवरी को दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड की ओर से कुछ जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की गई है, जिसका पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र में 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य
जो उम्मीदवार 14 या 15 फरवरी को यूपी पुलिस SI की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश द्वार 30 मिनट पहले ही बंद कर दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें, अन्यथा देरी होने पर अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इन चीजों को लाएं अपने साथ
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ परीक्षा का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइट फोटो, काले और नीले बॉल पेन को साथ लाना अनिवार्य है। बता दें, बगैर एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इन चीजों पर मनाही
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में कागज के टुकड़े, इयरफोन, कैमरा, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच साथ लाने पर सख्त मनाही है। ऐसे में अगर कोई अभ्यर्थी इन सामग्री के साथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन चप्पल या सैंडल पहनकर आना होगा। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि जांच के दौरान ज्यादा वक्त बर्बाद न हो।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal