बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब और कहां होगा जारी?

बिहार विद्यालय समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। कक्षा 12वीं की बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,17,846 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि परीक्षा में शामिल होने वाले अब सभी छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। बता दें, बिहार बोर्ड की ओर से आज यानी 13 मार्च को कॉपियों की जांच प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। कॉपियों की जांच के बाद संभावित टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।

ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने से पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें। ताकि रिजल्ट वाले दिन अंतिम समय में आपको कोई परेशानी न हो।

यहां से कर सकेंगे रिजल्ट चेक
बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को 56263 नंबर पर BIHAR 12 ROLL NUMBER या BIHAR 10 ROLL NUMBER टाइप करके भेजना होगा।

BSEB 12th Result 2026 Date: ऐसे देख सकेंगे कक्षा 12वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विजिट करना होगा।
इसके बाद छात्रों को Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com