लिव इन रिलेशनशिप में क्यों रहकर शादी करना चाहते हैं आज के बच्चे क्या हैं वजह !!

हमारी भारतीय संस्कृति के अनुसार जमाने में परिवार के सभी लोग मिलकर किसी भी लड़की या लड़के की शादी का फैसला करते थे लेकिन आज के समय में लड़का और लड़की लव मैरिज करना या लिव इन रिलेशनशिप में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। आज के समय में बहुत कम लड़के या लड़की अरेंज मैरिज करने की चाहत रखते हैं। आज के समय में यंगस्टर्स को लगता है कि शादी उनका पर्सनल फैसला होना चाहिए।
लिव इन रिलेशनशिप के कारण:
 आज के युवा वर्ग को ऐसा लगता है कि शादी से पहले एक दूसरे को अच्छी तरह से जानने के लिए लिव इन में रहना जरूरी होता है। लिव इन में रहने से आपको अपने पार्टनर की हर अच्छी बुरी आदत का पता चल जाता है।
 यंगस्टर्स को ऐसा लगता है कि लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहने से उनके बीच का प्यार और ट्रस्ट बढ़ जाता है। जिससे शादी से पहले ही उनका रिश्ता मजबूत हो जाता है।
 लिव इन में रहते समय लड़का और लड़की दोनों ही अपनी जॉब पर निर्भर रहते हैं। इसलिए युवा वर्ग लिव-इन में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
आज की पीढ़ी को जिम्मेदारियां निभाना पसंद नहीं होता है। शादी के बाद पति और पत्नी को एक दूसरे की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। लेकिन लिव इन में ऐसा कुछ भी नहीं होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com