घर के मंदिर में जरूर रखें इन चीजों को आपको होगा धन लाभ

घरों के मंदिर में कुछ चीजें अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। मंदिरों में कुछ चीजें रखना बहुत अच्छा माना जाता है। अगर ये चीजें मंदिर में न हों तो यह अशुभ हो सकता है। मंदिर इन जरूरी चीजों के बिना अधूरा ही है।

ये चीजें मंगल प्रतीक कही जाती हैं। मंदिर में रखने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। साथ ही धन, समृद्धि रहती है और बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। इन मंगल प्रतीकों के घर में होने से नकारात्मकता खत्म होती है। यही कारण है कि इन चीजों को पूजा की जगह रखने का अधिक महत्व होता है।
मंदिर में जरूर रखें ये चीजें
दीपक और धूपदान

मंदिर में पारंपरिक मिट्टी का दीपक रखें। अगर ऐसा न हो तो धातु का दीपक इस्तेमाल करें। वहीं धूप देने का पात्र भी मिट्टी का ही रखें या धातु का भी संभव रख सकते हैं। यही नहीं, इस पर उपला रखकर गुड़ और घी की धूप भी दी जाती है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है। धूप से घर में समृद्धि आती है।
स्वास्तिक

घर या मंदिर में स्वास्तिक बनाने को शक्ति, सौभाग्य, समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि हर काम को शुरू करने से पहले लोग स्वस्तिक का निशान ज़रूर बनाते हैं। अपने पूजा स्थान में स्वस्तिक ज़रूर बनाएं।
कलश

पुराणों में कलश को सुख और समृद्धि का प्रतीक कहा गया है। पूजा करने स्थान पर रोली, कुमकुम से अष्टदल कमल की आकृति बनाकर उस पर यह मंगल कलश जरूर रखें। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी।
शंख

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि शंख समुद्र मंथन के समय प्राप्त चौदह रत्नों में से एक है। मां लक्ष्मी के साथ उत्पन होने के कारण यह उनको बहुत प्रिय है। इसलिए कहा जाता है कि घर के पूजा स्थान पर इसे ज़रूर रखना चाहिए।
घंटी.

मंदिरों में घंटी शुभ मानी जाती हैं। इसलिए जिस घर या स्थानों पर घंटी बजने की आवाज नियमित आती है वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र रहता है। कहते हैं कि इससे आसपास की नकारात्मक शक्तियां दूर हट जाती हैं और समृद्धि के दरवाजे भी खुल जाते हैं। घर के मंदिर में घंटी अवश्य रखनी चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com