इंडोनेशिया प्लेन क्रैश मामला: सभी 189 यात्रियों की गई जान, समुद में मिले मानव अवशेष

New Delhi: कल इंडोनेशिया के जकार्ता में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया था। लॉयन एयर प्लेन में 189 यात्री सवार थे जो उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही समुद में जा गिरा। वहीं अब जांच एजेंसियों ने विमान के पार्ट्स और यात्रियों के अवशेष हासिल कर लिए हैं। जिससे साफ हो गाय है कि, विमान में सवार सभी 189 यात्रियों की इस दुर्घटना में जान चली गई। 
इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए हुए इस विमान ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। वहीं इस घटना के बाद जांच एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और फिर वह यात्रियों और विमान का पता लगाने में सफल हो गई।

घटना के बाद यह भी पता चल गया था कि, इस विमान को दिल्ली के रहने वाले भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे। भव्य दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले थे। वह इंडोनेशिया की लॉयन एयर में नौकरी कर रहे थे थे। भारत में बोईंग 737 का संचालन करने वाली एक एयरलाइन कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट ने बताया कि 31 साल के सुनेजा भारत लौटना चाहते थे। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये हैं और इंडोनेशियाई जनता से ‘‘प्रार्थना करने का’’ अनुरोध किया।इंडोनेशिया के सर्च और रेस्क्यू एजेंसी ने बताया कि सभी यात्रियों की जान जाने की आशंका है। लॉयन एयर बोइंग 737 विमान 189 यात्रियों को लेकर जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था। उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही कंट्रोल रूम से इसका संपर्क कट गया था। विमान के पायलट दिल्ली के रहने वाले भव्य सुनेजा थे। ऐसे में अब यह साफ़ हो गया है कि, इस घटना में कई यात्रियों की जान गई हैं। हालांकि अभी जांच एजेंसियों ने सभी 189 यात्रियों के अवशेष हासिल नहीं किये हैं।

Saat ini tim SAR Basarnas melakukan penyelaman dikoordinat 05 derajat 90′ 361″ S – 107 derajat 06′ 618″ E untuk mencari pesawat Lion Air JT 610 yang jatuh di perairan Karawang Jawa Barat. pic.twitter.com/XK0UiSKyfH
— Sutopo Purwo Nugroho (@Sutopo_PN) October 29, 2018

हालांकि अभी भी जांच एजेंसियां समुद में सर्च ऑपरेशन कर रही हैं। वहीं आपको बता दें क्रैश होने वाला यह विमान लॉइन एयर का था जो कि, कुछ दिनों पहले ही इस एलिट में शामिल हुआ था। हैरानी वाली बात यह है कियह विमान जो विमान गायब हुआ है, वह बोइंग-737 मैक्स 8 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये विमान दो महीने पहले ही लॉयन एयर को मिला था।
The post इंडोनेशिया प्लेन क्रैश मामला: सभी 189 यात्रियों की गई जान, समुद में मिले मानव अवशेष appeared first on Live Desh.

The post इंडोनेशिया प्लेन क्रैश मामला: सभी 189 यात्रियों की गई जान, समुद में मिले मानव अवशेष appeared first on Live India.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com