मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऊधम सिंह नगर के खटीमा में गंगा स्नान मेला 2026 के शुभारंभ समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद शुभ है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा के पास लगने वाला झनकईया मेला दोनों देशों के बीच आपसी एकता और मेलजोल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेले में पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बदायूं, पूरनपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि मेले लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देते हैं। यहां व्यापारी अपना कारोबार करते हैं, वहीं हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों, रचनाकारों और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को अपने उत्पाद और हुनर दिखाने का मंच मिलता है। ऐसे आयोजन सामाजिक मेलजोल के साथ स्थानीय व्यापार और कला को भी बढ़ावा देते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal