ओलंपियन कृष्णा पुनिया ने दो लडकियों से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को लताड़ा…

pooniya1अक्सर ऐसा देखा गया है। जब किसी लड़की के साथ मनचले छेड़छाड़ करते हैं तो लोग उसे नजरअंदाज करते हुए आगे निकल जाते हैं। शायद यही कारण है की इस तरह की मानसिकता वाले लोगों के हौसले बुलंद हो जाते हैं।

लेकिन राजस्थान के चुरू में एक मनचले को ओलम्पियन कृष्णा पूनिया ऐसा सबक सिखाया उसे जानकर आपको बड़ा ही गर्व होगा।
बता दें राजस्थान के चुरू में सादलपुर में तीन मनचले दो बहनों के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर रहे थे। दोनों बहनें इन मनचलों से परेशान नजर आ रही थी। उसी वक्त अपनी कार में सवार होकर ओलम्पियन कृष्णा पूनिया वहां से गुजर रही थी। अचानक कृष्णा पुनिया की नजर उन मनचलों और लड़कियों पर और उन्होंने मौके की नजाकत को भांप लिया। 
फिर क्या कृष्णा पुनिया अपनी कार से उतरी और मनचले लड़को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ी। यह पूरी घटना एक फिल्म के सीन की तरह लग रही थी। अपनी तरफ कृष्ण पुनिया को आते देख तीनो मनचले भागे लेकिन उनमे से एक को कृष्णा पुनिया ने पकड़ लिया। राजस्थान पत्रिका की खबर के अनुसार उसके बाद कृष्णा पुनिया ने तुरंत पुलिस को फोन कर के बुलाया और मनचले को पुलिस के हवाले कर दिया है। 
फिलहाल पुनिया ने जिस तरह से साहस का परिचय दिया अगर हर आदमी सतर्क हो जाए तो इस तरह की घटना पर काफी हद तक लगाम लग सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com