9,020 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा

iQOO जल्द ही अपनी Z सीरीज का नया स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। कंपनी इस अपकमिंग फोन को काफी वक्त से टीज कर रही है। अब कंपनी ने इस अपकमिंग iQOO Z11 की लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इसके डिजाइन को भी रिवील कर दिया है। iQOO अपना ये नया डिवाइस 26 मार्च को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या क्या खास होने वाला है…

iQOO Z11 की स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोर में 6.83-इंच की 1.5K 165Hz OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। साथ ही इस फोन में Dimensity 8500 चिपसेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 16GB तक की RAM, 512GB तक की स्टोरेज भी मिलेगी।

डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9020mAh की बैटरी भी मिलेगी जो किसी भी iQOO फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होने वाली है और साथ ही गेमिंग के लिए इस फोन में खास 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।

टीजर से यह भी कन्फर्म हो गया है कि डिवाइस में एक फ्लैट स्क्रीन और फ्लैट किनारे देखने को मिलेंगे। डिवाइस में प्लास्टिक का फ्रेम, पीछे की तरफ दो कैमरे होंगे। डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, वाइट और ब्लू में पेश किया जाएगा।

भारत में कब लॉन्च होगा iQOO Z11?

iQOO Z11 के साथ-साथ चीन में Z11x स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाला है। बता दें कि Z11x को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस के स्पेसिफ़िकेशन में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन ये ब्लैक और ग्रीन कलर के अलावा वाइट कलर में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कंपनी ने बताया कि iQOO Z11 सीरीज लॉन्च के तुरंत बाद चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगी। जबकि भारत में Z11 के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com