इंदौर में बिहार के रहने वाले 6 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रीक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गॉव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

जानकारी हो कि मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। यह घटना इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण घर में चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक कार थी। इस हादसे में मरने वाले 8 लोगों में से 6 बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले थे। मृतकों में विजय सेठिया और उनका परिवार शामिल है, जो अपने रिश्तेदारों (पुगलिया परिवार) के साथ इलाज के लिए इंदौर आए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे लोगों को बाहर आने का मौका भी नहीं मिला। मृतकों में 8 साल का बच्चा तनय और 15 साल की राशि भी शामिल है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com