Loading...
क्यों आप भी हो गए हैरान, मगर जो आपने सुना वो बिल्कुल सच है। एक भैंस ने मगरमच्छ के बच्चे को जन्म दिया है।
Loading...
थाइलैंड के गांव में एक अजीबोगरीब जीव सामने आया है। थाइलैंड के वैंघिन में इस जीव को देखकर स्थानीय लोग काफी हैरान-परेशान हो गए हैं। जीव का रंग काला है और आकार मगरमच्छ की तरह लगता है। हालांकि, इसे भैंस ने जन्म दिया है।
सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि जीव को एक जगह पर लिटाया गया है और लोग इसे चारों तरफ से घेरे हुए हैं। स्थानीय वेबसाइट रैथ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इससे पहले इसी भैंस ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था।
हालांकि, कई लोग अपने गांव में इस जीव के जन्म लेने के बाद खुशहाली आने की उम्मीद भी करने लगे हैं। इस खबर को कई इंटरनेशनल न्यूज वेबसाइट ने भी जगह दी है, लेकिन अजीबोगरीब जीव के जन्म लेने के कारण का पता नहीं चल सका है।