दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा HIV संक्रमित देश है भारत

download (3)एजेंसी/भारत दुनिया में दक्षिण अफ्रीका और नाईजीरिया के बाद तीसरा सर्वाधिक एचआईवी प्रभावित देश है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। 
 
उन्होंने कहा कहा कि देश में 21.17 लाख लेाग एचआईवी से संक्रमित हैं। ये लोग एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) के सहारे जी रहे हैं। सरकार ने नेशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम को नए तरीके से शुरू करने की योजना बनाई है। 
 
सरकार उन संक्रमित लोगों को फ्री एंटी रिटोवॉयरल थैरेपी भी देगी जिनका सीडी4 सैल 500 से नीचे है। मौजूदा समय में देश के अंदर कुल 524 एआरटी सेंटर्स हैं जो मुफ्त में यह थेरेपी उपलब्ध करवा रहे हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका में एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है। अकेले इस देश में 68 लाख लोग एचआईवी पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके बाद नाईजीरिया में 34 लाख लोग इसके शिकार हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com