अमेरिका / शिकागो के हॉस्पिटल में गोलीबारी…

बंदूकधारी हमलावर हॉस्पिटल में घुसा और सबसे पहले उसने एक महिला को गोली मारी। यह महिला आरोपी के साथ रिलेशन में थी। इसके बाद आरोपी ने पुलिस और एक अन्य महिला पर गोली चलाई। पुलिस सुपरिंटेंडेंट एडी जॉनसन ने बताया, हमलावर की गोलीबारी के दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। हमें यह नहीं पता कि उसने खुद को गोली मारी या पुलिस की गोली मौत हुई। हमले में सभी मरीज सुरक्षित हैं। पुलिस हमले की वजह पता नहीं कर पाई है। स्थानीय टीवी चैनल पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने कम से कम 20 गोलियों की आवाजें सुनीं।


अमेरिका के शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल में सोमवार को हुई गोलीबारी में हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के जख्मी होने की खबर है। मारे जाने वालों में एक पुलिस ऑफिसर भी है। फिलहाल हॉस्पिटल खाली करा लिया गया है।

जानिए इंदिरा की लवस्टोरी, शादी के सख्त खिलाफ घर वाले…

गोलीबारी से एक साल में 12 हजार लोगों की मौत
‘द गन वॉयलेंस आर्काइव’ के मुताबिक अमेरिका में इस साल अभी तक गोलीबारी की 48 हजार 959 घटनाएं हुई हैं। इनमें 12 हजार 476 मौत हुईं। 24 हजार 236 लोग जख्मी हुए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com