दिल्ली

नोएडा सेक्टर 123 से शिफ्ट होगा डंपिंग ग्राउंड; लोगों को मिली राहत

नोएडा सेक्टर-123 में बनने वाले डंपिंग ग्राउंड को लेकर लोगों के भारी विरोध को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को आगे आना पड़ा है। शुक्रवार सुबह यूपी में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह फैसला लिया है कि सेक्टर-123 में बनने वाला डंपिंग ग्राउंड अब यहां नहीं बनेगा। इसे यहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि यहां से शिफ्ट करने के बाद इसे कहां बनाया जाए? इसका एलान अभी नहीं किया गया है। नोएडा में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में मास्क लगाकर किया था योग एक दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी सेक्टर-123 स्थित डंपिंग ग्राउंड पर विरोध का सिलसिला जारी था। लोगों ने डंपिंग ग्राउंड के पास विरोध में मास्क लगाकर योग किया था। इस दौरान लोगों ने चेहरे पर प्रधानमंत्री मोदी का मास्क भी लगाया था और सांकेतिक आक्सीजन सिलेंडर लगाकर एक घंटे योग किया गया था। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने पर्थला गोल चक्कर पर डंपिंग ग्राउंड के विरोध में रैली निकाली थी। इस दौरान महिलाएं सड़क पर लेट गई थीं। इससे इस रास्ते जाम लग गया, जिसमें फंस कर लोगों के भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया था। पतंजलि फूड पार्क के लिए यूपी सरकार व पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड में बन सकती है बात यह भी पढ़ें यह योग नहीं, रोग डे है सीएम योगी ने ली बैठक, वेस्ट यूपी में संगठन को और मजबूत बनाने पर हुआ मंथन यह भी पढ़ें लोगों ने कहा कि यहां खेलने के लिए तो कोई मैदान नहीं है, लेकिन डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। हम योग कहां करेंगे। नोएडा प्राधिकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। जब मुख्यमंत्री बोल चुके हैं कि आबादी से दो किलोमीटर दूर पर डंपिंग ग्राउंड बनाया जाए तो अब तक काम क्यों नहीं हुआ। यह योग डे नहीं, रोग डे है। बुधवार को लोगों ने अर्धनग्न होकर किया था प्रदर्शन सेक्टर-123 में डंपिंग ग्राउंड बनने को लेकर लोगों का विरोध कई सप्ताह से जारी थी। इस कड़ी में बुधवार को स्थानीय लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और विरोध में नारेबाजी की थी। इससे पहले नोएडा प्राधिकरण के प्रस्तावित लैंडफिल साइट को डंपिंग ग्राउंड की तरह इस्तेमाल करने के खिलाफ सेक्टर-122 में हुई महापंचायत में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए थे। महापंचायत के बाद भीड़ ने पर्थला गोलचक्कर को जाम कर दिया था।प्रदर्शनकारियों और पुलिस-प्रशासन के बीच कई बार टकराव की स्थिति भी बन गई थी।

नोएडा सेक्टर-123 में बनने वाले डंपिंग ग्राउंड को लेकर लोगों के भारी विरोध को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को आगे आना पड़ा है। शुक्रवार सुबह यूपी में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह फैसला लिया है कि …

Read More »

बाबा हरदेव की बेटी का सनसनीखेज आरोप, पति ने की हजारों करोड़ की ठगी

दो साल पहले कनाडा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह के कुनबे में घमासान मचा हुआ है। हरदेव सिंह की बड़ी बेटी समता ने अपने पति संदीप खिंड़ा पर 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप लगाया है। समता का कहना है कि इसके लिए उनके डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल किया गया। इस फर्जीवाड़े के बाबत समता ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराई है। हरदेव सिंह की 13 मई 2016 को कनाड़ा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यह इत्तेफाक ही है कि उस वक्त संदीप उनके साथ कार में ही था। जानकारी के मुताबिक, संदीप खिंड़ा बाबा हरदेव सिंह का बड़ा दामाद है, बावजूद इसके निरंकारी मिशन की एग्जीक्यूटिव बॉडी में संदीप खिंड़ा का कोई स्थान नहीं है। वहीं, समता की पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, उन्होंने अपने पति संदीप खिंड़ा और वरुण और सूरज पर इतनी बड़ी रकम की ठगी करने का आरोप लगाया है। समता का कहना है कि इसके लिए पति संदीप ने डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल किया। समता ने बताया कि उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर के लिए कभी आवेदन ही नहीं किया था और हैरानी की बात है कि कंपनी ने उनके डिजिटल सिग्नेचर बना दिए। जानें- TV पर लोकप्रिय वह चेहरा जिस पर उसकी ही शिष्या ने लगाया दुष्कर्म का आरोप यह भी पढ़ें पुलिस को दी गई शिकायत के बाद दर्ज एफआइआर में संदीप, उसके पिता बलदेव सिंह, जालंधर के कुलविंदर सिंह, दिल्ली के रहने वाले कंपनी सेक्रेटरी अनुज गुप्ता, गुड़गांव निवासी कंपनी सेक्रेटरी रासू शर्मा, सिफी टेक्नोलॉजी लिमिटेड के चेयरमैन, कंपनी के कर्मचारी आलोक सक्सेना और हिमांशु कपूर का नाम है। यह है समता का आरोप बेटी की अस्मत का 'गुनहगार' निकला पति, जांबाज महिला के इस फैसले से हर कोई हैरान यह भी पढ़ें पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पति संदीप ने जैन फ्लोरीकल्चर लिमिटेड (जेएफएल) नाम की एक कंपनी खरीदी थी, इसमें मुझसे करोड़ों रुपये निवेश भी करवाए। समता का आरोप है कि कंपनी में 100 फीसद शेयर मेरे थे। बावजूद इसके संदीप ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर से इन्हें अपने नाम करवा लिया। वहीं, समता ने डिजिटल सिग्नेचर वेरीफाई करने वाली कंपनी सिफी टेक्नोलॉजी पर भी मामला दर्ज कराया है। बता दें कि 13 मई, 2016 को संत निरंकारी मंडल के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की अमेरिका के न्यूयार्क से कनाडा के मॉन्टि्रयल शहर जाने के दौरान सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। बाबा अपने दोनों दामाद संदीप खिंड़ा व अवनीत सेतिया के अलावा विवेक शर्मा के साथ कार से एक भक्त से मिलने जा रहे थे। मॉन्टि्रयल से करीब 40 किमी पहले टायर फटने से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान निरंकारी बाबा का निधन हो गया। सविंदर कौर से की थी शादी बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी, 1954 को दिल्ली में हुआ था। 1980 में पिता की मौत के बाद उन्हें निरंकारी मंडल का मुखिया बनाया गया था। इसके पूर्व वह 1971 में निरंकारी सेवा दल में शामिल हुए थे। 1975 में उन्होंने फर्रुखाबाद की सविंदर कौर से शादी की थी। 1929 में निरंकारी मिशन की हुई स्थापना संत निरंकारी मिशन की 1929 में स्थापना हुई थी। इस मिशन की 27 देशों में 100 शाखाएं चल रही हैं। भारत में भी तकरीबन हर राज्यों में लाखों की संख्या में उनके अनुयायी हैं। बाबा हरदेव सिंह को विश्व में मानवता की शांति के लिए कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ भी सम्मानित कर चुका है। निरंकारी मंडल की ओर से बुराड़ी स्थित मैदान में हर साल नवंबर में वार्षिक समागम का आयोजन किया जाता है। इसमें भारत समेत दुनिया भर के लाखों भक्त भाग लेते हैं। जानें कौन थे बाबा हरदेव सिंह निरंकारी संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी, 1954 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली के संत निरंकारी कॉलोनी स्थित रोजेरी पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। उसके बाद 1963 में उन्होंने पटियाला के बोर्डिंग स्कूल यादविंद्र पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने 1971 में एक सदस्य के रूप में निरंकारी सेवा दल ज्वॉईन कर लिया। 1975 में एक वार्षिक निरंकारी संत समागम के दौरान दिल्ली में उनकी शादी सविंदर कौर से हुई। अपने पिता की मौत के बाद 1980 में वे संत निरंकारी मिशन के मुखिया बने। उन्हें सतगुरू की उपाधि दी गई। 1929 में बाबा बूटा सिंह द्वारा संत निरंकारी मिशन की स्थापना की गई थी।

दो साल पहले कनाडा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह के कुनबे में घमासान मचा हुआ है। हरदेव सिंह की बड़ी बेटी समता ने अपने पति संदीप खिंड़ा पर 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा …

Read More »

CM अरविंद केजरीवाल ने की पहल, अधिकारियों ने लंच में रखा मौन व्रत

CM अरविंद केजरीवाल ने की पहल, अधिकारियों ने लंच में रखा मौन व्रत

दिल्ली सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेशक कैबिनेट बैठक के साथ समीक्षा बैठकें कीं, लेकिन वह अधिकारियों की विश्वास बहाली के लिए बैठक करने की मांग पूरी नहीं कर सके। हालांकि, उन्होंने पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को …

Read More »

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, जानिये- मौसम विभाग ने जारी की कौन सी हैरान करने वाली चेतावनी

  दिल्ली की राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह काफी गर्म रही, वहीं आसमान में मंडराते बादल कुछ इलाकों में बरसे, लेकिन इससे राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में एक बार फिर लू …

Read More »

दिल्ली में मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, आम के साथ खास भी जुटे आयोजनों में

दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पूरे देश में बृहस्पतिवार को चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से लोगों ने योग किया तो वहीं, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड …

Read More »

5 मिनट के मौन से उठा सवाल, क्या AAP सरकार व अफसरों के बीच जारी है ‘कोल्ड वार’

देश राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और उसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का धरना तो खत्म हो गया है, लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। जानकारी सामने आई है कि केजरीवाल सरकार से चार माह से चल …

Read More »

चाय वाले की बेटी को 4 करोड़ की स्कॉलरशिप, पढ़ाई के लिए जाएगी अमेरिका,,,,

अगर आपके इरादे मजबूत हों और बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करना चाहते हैं तो सफलता जरूर मिलती है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की 17 वर्षीय छात्रा सुदीक्षा भाटी ने अपने मजबूत इरादे से …

Read More »

आधी रात को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की बिगड़ी तबियत

आधी रात को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की बिगड़ी तबियत

सात दिन से एलजी कार्यालय में भूख हड़ताल कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत रविवार देर रात करीब पौने 12 बजे बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार, …

Read More »

झारखंड में भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ गरमाई सियासत

सरकार को इस बिल को बिना शर्त उसी तरह से वापस लेना चाहिए। हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर सरकार 24 घंटे के अंदर इस बिल पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है तो 18 जून को उनके आवास पर सभी विपक्षी पार्टियों व सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई गई है, जहां पर इस बिल के खिलाफ आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। चेतावनी भरे लहजे में कहा बिल के विरोध में होने वाले आंदोलन के क्रम में घटने वाली घटनाओं के लिए सरकार खुद जिम्मेदार होगी।

भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद झारखंड की राजनीति में उबाल आ गया है। तमाम विपक्षी दलों ने अपने-अपने स्तर पर मोर्चा खोल दिया है। सत्ता पक्ष भी संशोधन बिल को जायज ठहराते हुए अपना …

Read More »

हर तरफ ईद की खुशी, गले हर तरफ ईद की खुशी, गले मिलकर दी बधाई

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का त्योहार प्यार व उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिद व ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ रही। लोग परिवार के साथ नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। नमाज के दौरान लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। लोगों ने घर पर सेवई व अन्य पकवान का आनंद लिया। शहर में कासना, सूरजपुर, नॉलेज पार्क, जलपुरा, हल्दौनी आदि स्थानों पर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह आठ बजे ही पहुंच गए। मस्जिद के बाहर तक नमाजियों की भीड़ रही। मस्जिद के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों ने खाने-पीने की चीजों के साथ ही खिलौने की खरीदारी की। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस अधिकारियों व नेताओं ने सभी को ईद की बधाई दी। बसपा लोकसभा प्रभारी विरेंद्र डाढ़ा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद्र नागर सहित अन्य नेताओं ने लोगों को ईद की बधाई दी। दादरी, जेवर, रबूपुरा समेत ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शनिवार सुबह आठ बजे नए-नए वस्त्र पहनकर लोग दादरी शहर की ईदगाह व मसजिदों पर एकत्र होने लगे। सभी के चेहरों पर ईद की खुशी झलक रही थी। दादरी-आमका रोड स्थित ईदगाह पर हजारों लोगों ने नमाज पढ़ी। इमाम दिलशाद बुखारी ने लोगों को नमाज पढ़ाई। दादरी जीटी रोड स्थित इस्लामिया मदरसे पर रफाकत अली ने, पीपलवाली मसजिद पर इमाम अबदुल्ला ने, चांद मसजिद पर इमाम मोहम्मद साकिर ने, शक्को वाली मसजिद पर इमाम हाफिज हसन ने, फैजान मदरसे पर इमाम मोहम्मद कारी ने लोगों को नमाज पढ़ाई। छौलस गांव में रजी मोहम्मद ने व जारचा ईदगाह पर मौलाना रहीस ने लोगों को नमाज पढ़ाई। इस मौके पर बहादुर अली, राहुल जाटव, गंगा शहर, तालिब राणा आदि ने लोगों को ईद की बधाई दी। इस दौरान एसडीएम अंजनी कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र नागर, सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी, समीर भाटी, फकीरचंद नागर, अशोक पंडित आदि ने लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। दनकौर कस्बे व आसपास के क्षेत्र में लोगों ने सुबह ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। ईद के त्योहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने जमकर खरीदारी की और बाजार में भीड़ रही। छोटे बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। दूसरी तरफ बिलासपुर स्थित ईदगाह पर नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन व चैन की दुआ मांगी। बिलासपुर ईदगाह पर कारी तबारक अली व जामा मसजिद पर हाफिज अफजाल ने लोगों को एकता व भाईचारे का संदेश दिया। अपने बड़ों से ईदी पाकर बच्चे खुश हुए। लोगों ने एक दूसरे को सेवई बांटी और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाया। दिन भर लोगों ने एक दूसरे को वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर ईद की बधाई के संदेश भेजे।

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का त्योहार प्यार व उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिद व ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ रही। लोग परिवार के साथ नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। नमाज के …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com