बड़ीखबर

अखिलेश ने सौंपी बंगले की चाबी, कभी था आलीशान अब हुआ खंडहर जैसा

कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। इस बंगले का निर्माण उनके ही कार्यकाल में हुआ था। जब तक अखिलेश यहां रहे यह आलीशान नजर आता था लेकिन जैसे ही उन्होंने इसे खाली किया यह खंडहर सा दिखाई देने लगा है। अखिलेश ने बंगला खाली करने के बाद अधिकारियों को चाबी सौंपी। आज जब राज्य संपत्ति विभाग को बंगले की चाभी मिली तो वहां पर सभी लोग उस आलीशान बंगले की दुर्गति देखकर हैरत में थे। बंगले को भव्य स्वरूप देने में सरकार का करोड़ों रुपया खर्च हो गया था। इसमें सुख सुविधाओं का हर इंतजाम किया गया था, लेकिन इसे खाली करते वक्त बुरी तरह से उजाड़ दिया गया है। जब राज्य संपत्ति विभाग के कर्मी बंगला में अंदर घुसे तो वह अपना माथा पकड़ कर बैठ गए। बंगला में सिर्फ मंदिर को छोड़कर हर जगह को तहस-नहस कर दिया गया था। बंगले में लगे फ्लोर टाइल्स, मार्बल समेत कई जगह फर्श टूटी पड़ी मिली। छत और दरवाजों पर भी हथौड़ा चला है। यहां तक इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड तक को नहीं बख्शा। उसे भी उखाड़ दिया गया है। भव्यता के कारण जाना जाने वाला बंगला उजड़ चुका था। इस अलीशान बंगला की फर्श के साथ ही टाइल्स भी उखाड़ दी गई है। कोई भी दीवार ऐसी नहीं थी, जिसको तोड़ा नहीं गया हो। इस भवन के एसी तक उखाड़े गए हैं। इसके साथ ही स्वीमिंग पूल के हिस्सा भी पाटा हुआ मिला। इस पूल में विदेशी टाइल्स लगी थी। जिनको उखाड़ने के बाद पूल में मिट्टी भर दी गई है। इस बंगले में बाहर के गेट से लेकर अंदर तक सब पूरा टूटा-फूटा था। इसके जिम एरिया में सबसे ज्यादा टूटफूट हुई है। इसके साथ ही इनडोर गेम्स के एरिया में भी तोडफोड़ देख गई। कहीं लोहे के एंगल निकले हुए थे, तो कहीं दीवार टूटी हुई थी। बाहर साइकिल ट्रैक की पूरी फर्श टूटी पड़ी मिली। हमेशा हरा-भरा रहने वाला गार्डन भी अखिलेश यादव के आक्रोश का शिकार हुआ है। बैडमिंटन कोर्ट की भी फर्श, दीवारें, नेट और टाइल्स उखाड़ दिए गए हैं। इसके साथ ही बंगला में लगी लिफ्ट को भी उखाड़ा गया है। बंगले में जो सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थान बचा है वो है मंदिर। संगमरमर के इस मंदिर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। इस बंगले का निर्माण उनके ही कार्यकाल में हुआ था। जब तक अखिलेश यहां रहे यह आलीशान नजर आता था लेकिन जैसे …

Read More »

अश्लील सीडी केस : CBI ने मुंबई में स्टुडियो पर छापा मारा

छत्तीसगढ़ के अश्लील सीडी कांड में सीबीआई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने मुंबई में एक वीडियो संचालक के स्टूडियो पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि अश्लील सीडी को टेंपर्ड करने का काम स्टूडियो में किया गया था। रिंकू का दूसरा मोबाइल मिला, फोन टेपिंग का रहता था अंदेशा सीबीआई के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सीडी में चेहरा बदलने की एवज में लाखों रुपए की डील हुई है। यह डील छत्तीसगढ़ के एक भाजपा नेता और एक बड़े रसूखदार कारोबारी ने की। सीबीआई की टीम मुंबई से दस्तावेज लेकर शनिवार शाम को रायपुर लौट सकती है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि कैलाश मोरारका ने सरकारी गवाह बनने की पेशकश की थी, लेकिन सीबीआई ने इससे इनकार कर दिया।

छत्तीसगढ़ के अश्लील सीडी कांड में सीबीआई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने मुंबई में एक वीडियो संचालक के स्टूडियो पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि अश्लील सीडी को टेंपर्ड करने का …

Read More »

शूटआउट दिल्ली: एनकाउंटर में मारे गए 4 गैंगस्टर, 6 पुलिसवाले जख्मी

राजधानी दिल्ली में पुलिस और भारती गैंग के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. जिसमें दिल्ली पुलिस के जवानों ने 4 बदमाशों को ढेर कर दिया है. जबकि एक जख्मी बताया जा रहा है. साउथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में मुठभेड़ हुई. …

Read More »

इन राज्यों में आंधी-तूफान ने ढाया कहर, 56 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली : उत्तर भारत समेत देश के तमाम हिस्सों में बढ़ते पारे के बीच तेज हवाओं और आंधी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. एक तरफ कुछ लोगों को आंधी के बाद गर्मी से राहत मिली है, …

Read More »

चिंगदाओ पहुंचे PM मोदी, SCO में चीन-PAK की मौजूदगी में आतंक का उठाएंगे मुद्दा

प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी चीन के चिंगदाओ पहुंच गए हैं. पीएम मोदी यहां होने वाली दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस शिखर सम्मेलन से हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि …

Read More »

भाजपा विधायक की दबंगई ने थाने में घुसकर पुलिस जवान को पीटा, वाकया सीसीटीवी में कैद

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक चंपालाल देवड़ा ने उदयनगर थाने में घुसकर एक पुलिस कर्मी की पिटाई कर डाली. विधायक की दबंगई थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. थाना प्रभारी शिव रघुवंशी के …

Read More »

इजराइली स्नाइपर्स से ट्रेनिंग लेंगे BSF जवान, PAK को मिलेगा करारा जवाब

अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान जिस तरीके से बीएसएफ के जवानों को स्नाइपिंग के जरिए निशाना बनाने की कोशिश में लगा रहता है. उससे बीएसएफ को हमेशा दो चार होना पड़ता है. बीएसएफ इस स्नाइपिंग का जवाब …

Read More »

डब्बू अंकल के पास हफ्ते में आए हजार फोन, जानें फिर क्या किया

मध्य प्रदेश के संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल का डांसिंग वीडियो जब से वायरल हुआ है, तब से वो स्टार बन गए हैं। संजीव श्रीवास्तव के पास कई फिल्मों और टीवी शोज के ऑफर भी आए हैं। लोगों की लाइन उनका ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए लगी रहती है। मगर, इस स्टारडम की कीमत भी अब डब्बू को चुकानी पड़ रही है। दरअसल, बीते एक हफ्ते में करीब एक हजार लोगों ने डब्बू से बात करने के लिए उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया। हालत यह हो गई कि इससे परेशान होकर उन्होंने अपना मोबाइल ही रखना बंद कर दिया। उन्होंने अपना फोन भाई को दे दिया है। फैंस से बात करने के लिए संजीव ने अपना टि्वटर अकाउंट भी बना लिया है। फैंस उनसे सोशल मीडिया पर सवाल पूछते हैं और तरह-तरह की फरमाइश करते हैं। संजीव अभी भी मीडिया को लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। लोग उनसे मिलने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। हालांकि, संजीव इस बदलाव का लुत्फ उठा रहे हैं। मगर, इसकी वजह से बिजी होने के कारण वह बॉलीवुड और टीवी शो के ऑफर्स पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। उनके भाई ने बताया है कि सुबह उठते ही मैं उन्हें दिनभर के कार्यक्रमों और शेड्यूल के बारे में बताता हूं। कई बार सुबह ही हमें शहर से बाहर निकलना पड़ता है या फिर किसी इंटरव्यू के लिए तैयार रहना पड़ता है। वह किसी को भी मना नहीं करना चाहते हैं। डब्बू अंकल की हाल ही में मुंबई में सुनील शेट्टी से भी मुलाकात हुई। उन्हें टीवी रियलिटी शो का ऑफर भी मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई स्टार्स भी उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स में जोड़ने के लिए बात कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल का डांसिंग वीडियो जब से वायरल हुआ है, तब से वो स्टार बन गए हैं। संजीव श्रीवास्तव के पास कई फिल्मों और टीवी शोज के ऑफर भी आए हैं। लोगों की लाइन …

Read More »

पुणे पुलिस का बड़ा खुलासा, माओवादी बना रहे थे राजीव गांधी कांड जैसा एक और प्लान

छापेमारी में मिली चिट्ठी के बाद सच आया सामने! पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जब्‍त पत्र में लिखा है कि 'मोदी ने 15 से अधिक राज्‍यों में भाजपा की सरकार बनवाई और अगर इसी तरह जारी रहा तो इससे माओवादी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी होनी शुरू हो जाएंगी... वे राजीव गांधी जैसी घटना को दोहराने के बारे में सोच रहे हैं... उनके रोड शो को निशाना बनाना प्रभावी रणनीति होगी।' हालांकि पुलिस ने अपने बयान में पीएम मोदी का नाम लिए बगैर एक ईमेल का जिक्र किया, जिसके मुताबिक, 'हम राजीव गांधी जैसी एक और घटना के बारे में सोच रहे हैं। यह आत्‍मघाती हो सकता है और ऐसा भी संभव है कि हम फेल हो जाएं, लेकिन पार्टी को हमारे प्रस्‍ताव पर विचार करना चाहिए।' उन्‍होंने जज एएस भलसारे की अदालत में कहा कि जब्‍त किए गए दस्‍तावेजों से यह भी जाहिर होता है कि 'कामरेड्स' यलगार परिषद (नक्‍सलियों द्वारा वित्‍त पोषित) के लिए पिछले दो महीने से तैयारी कर रहे थे।

भीमा-कोरेगांव में इस साल जनवरी में भड़की हिंसा मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पुणे की एक स्‍थानीय अदालत में पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में गिरफ्तार पांच में से एक आरोपी …

Read More »

राजनाथ के कश्मीर दौरे के बीच कुपवाड़ा में आतंकी हमला, सेना के 2 जवान घायल

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कश्मीर दौरे के दौरान ही आतंकियों ने एलओसी के करीब कुपवाड़ा के पास सेना की पेट्रोल टीम पर बड़ा हमला कर दिया है. खास बात यह है कि वह अपने इस 2 दिवसीय दौरे के दौरान कुपवाड़ा का भी दौरा करेंगे. यह आतंकी हमला भारत और पाकिस्तान के बीच हुए शांति समझौता के महज 4 दिन के बाद ही हुआ है. कुपवाड़ा के केरान सेक्टर में उस समय हमला किया गया जब भारतीय सेना पेट्रोलिंग पर निकली थी. भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि हम हमले में 2 जवान घायल हुए हैं. सेना की ओर से ऑपरेशन जारी है. यह हमला ऐसे समय हुआ कि जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर में हैं और वहां कई कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं. वह वहां एक स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे और वहां आतंकवाद रोधी अभियानों (एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशन) को स्थगित करने के निर्णय की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही वे सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा का भी दौरा करेंगे. राजनाथ सिंह की यात्रा के दौरान रोजगार सृजन और युवाओं को आकर्षित करने के लिए खेल आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा सकता है. केंद्र की ओर से 16 मई को आतंकवाद रोधी अभियानों को स्थगित करने की घोषणा के बाद से यह दूसरी उच्च स्तरीय यात्रा है. वह अपने यात्रा के दूसरे दिन यानी कल कुपवाड़ा का दौरा करेंगे. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 4 जून को हुए संघर्ष विराम के बाद बीएसएफ की ओर से कहा गया था कि सीजफायर का उल्लंघन किया गया तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कश्मीर दौरे के दौरान ही आतंकियों ने एलओसी के करीब कुपवाड़ा के पास सेना की पेट्रोल टीम पर बड़ा हमला कर दिया है. खास बात यह है कि वह अपने इस 2 दिवसीय दौरे के …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com