बड़ा हादसा मंगलुरु तट के पास डूबी नाव, तीन मछुआरे डूबे, तीन हुए लापता

बड़ा हादसा मंगलुरु तट के पास डूबी नाव, तीन मछुआरे डूबे, तीन हुए लापता

मंगलुरु। मंगलुरु में तट के पास एक नाव के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार को मंगलुरु तट से अरब सागर में मछली पकड़ने गई एक नाव डूब गई। कर्नाटक के मंगलुरु में तट के पास नाव डूबने से हुए हादसे में एक और मछुआरे का शव बरामद किया गया है। इसके साथ अभी भी तीन और लापता मछुआरों की तलाश जारी है। भारत के मौसम विभाग (IMD) ने मछुआरों को 3 और 4 दिसंबर को समुद्र में न उतरने की सलाह दी और देश के दक्षिण तटीय भागों और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की थी।

अरब सागर में डूबी नाव-

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक स्‍थित मंगलुरु तट से रवाना हुई मछुआरों की एक नाव मंगलवार को अरब सागर के गहरे पानी में डूब गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए एक टीम मौके पर पहुंच गई। इस नाव में कुल 22 मछुआरे सवार थे जिनमें से 16 को बचा लिया गया है वहीं अब तक तीन की लाश मिल चुकी है। जबकि शेष तीन मछुआरों की तलाश जारी है। मछुआरों को आदेश दिया गया है कि जब तक बचाव अभियान खत्‍म नहीं होता वे अपनी नाव को समुद्र में न उतारें।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा मछुआरों को सलाह दी गई है कि आगामी 3 और 4 दिसंबर को वे समुद्र में न जाएं। मौसम विभाग ने इन दो दिनों में दक्षिणी तटों के कुछ हिस्‍सों ओर लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र- पालघर तट के पास 50 घंटे बाद बचाए गए 4 मछुआरे-

महाराष्ट्र में पालघर तट के पास समुद्र में फंसे चार मछुआरों को करीब 50 घंटे बाद बचाया गया। वे मछली पकड़ने वाली अपनी नौका यान के इंजन में गड़बड़ी और खराब मौसम के कारण समुद्र में फंस गए थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com