आखिर क्यों लटकते हैं चमगादड़, ये है बड़ी वजह

आखिर क्यों लटकते हैं चमगादड़, ये है बड़ी वजह

क्या तुम बता सकते हो कि कौन सा प्राणी है, जो पेड़ पर उल्टा लटक कर रहता है? तो जवाब है चमगादड़। लटके रहने से चमगादड़ आसानी से उड़ान भर सकता है। अन्य पक्षियों की तरह यह जमीन से उड़ान नहीं भर पाता, क्योंकि इसका पंख भरपूर उठान नहीं देता है।आखिर क्यों लटकते हैं चमगादड़, ये है बड़ी वजह

साथ ही इसका पिछला पैर इतना छोटा और अविकसित होता है कि यह दौड़ कर गति नहीं पकड़ पाता। यह आमतौर पर अंधेरी गुफाओं में दिन भर आराम करता है और रात को भोजन की तलाश में निकलता है। यह एक अकेला स्तनधारी प्राणी है, जो उड़ सकता है।आखिर क्यों लटकते हैं चमगादड़, ये है बड़ी वजह

चमगादड़ की करीब 1000 प्रजातियां पाई जाती हैं। यह कीड़े-मकौड़े, फल, मछली या फिर जानवरों का खून पीता है। पिशाच चमगादड़ पूरी तरह से खून पर ही निर्भर रहता है। इनकी तीन प्रजातियां होती हैं। पिशाच चमगादड़ के दांत छोटे और बेहद तेज होते हैं।आखिर क्यों लटकते हैं चमगादड़, ये है बड़ी वजह

चमगादड़ 20 वर्ष से अधिक जीवन जीते हैं। पेटेरपस चमगादड़ दुनिया में सबसे बड़ा है। चमगादड़ों की सबसे बड़ी गुफा टेक्सास में है, जहां करीब दो करोड़ चमगादड़ रहते हैं।आखिर क्यों लटकते हैं चमगादड़, ये है बड़ी वजह

इसके सुनने की क्षमता अद्भुत होती है। यह एक बाल की हरकत को भी आसानी से सुन सकता है। कुछ छोटे चमगादड़ों की सोते समय दिल की गति सिर्फ 18 बार प्रति मिनट होती है, पर जागते समय गति 880 तक पहुंच जाती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com