मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ मैच का आखिरी ओवर राज बावा से कराया, लेकिन जिस उम्मीद से उन्होंने अंगद को ये जिम्मेदारी सौंपी, उस पर वह खरे नहीं उतर पाए और आखिरी गेंद पर आरसीबी ने ये मैच अपने नाम किया। आरसीबी की 2 विकेट की इस जीत से मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है।
Suryakumar Yadav ने हार के बाद क्या कहा?
दरअसल, जसप्रीत बुमराह के 19वें ओवर के बाद, जिसमें उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए, RCB को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 15 रनों की जरूरत थी। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Post Match) ने अंतिम ओवर फेंकने की जिम्मेदारी राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa Last Over vs RCB) को सौंपी। उन्होंने ये फैसला तब लिया जब टीम के पास अल्लाह गजनफर (जिनका एक ओवर बचा था) और विल जैक्स (जिनके दो ओवर बचे थे) जैसे विकल्प भी मौजूद थे।
रायपुर की एक मुश्किल पिच पर 167 रनों का पीछा करते हुए, RCB ने क्रुणाल पांड्या की 73 रनों की पारी और अंत में भुवनेश्वर कुमार की तेज पारी की बदौलत आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। जब सूर्यकुमार यादव पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बातचीत करने आए तो उनसे राज बावा को आखिरी ओवर देने के फैसले के बारे में पूछा गया।
उन्होंने राज बावा को आखिरी ओवर देने के फैसले को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि वह डेथ बॉलिंग की बहुत अच्छी प्रैक्टिस कर रहे थे और इस साल वह एक बिल्कुल अलग ऑलराउंडर के रूप में उभरे हैं। उन्होंने लगभग हमारे लिए मैच जिता ही दिया था। “
कप्तान सूर्या ने हार की वजह बताते हुए कहा,
मुझे लगता है कि हम 10-15 रन कम रह गए थे। हम कह सकते हैं कि (बल्लेबाजी के दौरान) गलत समय पर विकेट गिरे। हालांकि, नमन और तिलक ने खूबसूरती से बल्लेबाजी की और अपना जज्बा दिखाया। ये हार पचाना तो मुश्किल है। हम इस स्थिति में रहने के आदी नहीं हैं। उम्मीद है कि अगले साल हम अच्छी वापसी करेंगे। मुझे बॉश की गेंदबाजी पर गर्व है, उन्होंने पावरप्ले और हर फेज में शानदार बॉलिंग की।
-सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के कप्तान ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि फील्डिंग में इन चीजों का अभ्यास बहुत जरूरी है। जिस तरह तिलक ने वापसी की और कैच पकड़ा, उससे पता चलता है कि वह कुछ खास करना चाहते थे। यह खेल का हिस्सा है।”
IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल में बदलाव
मुंबई इंडियंस को हराने के बाद RCB अब प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इस जीत से उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बहुत मजबूत हो गई हैं। आरसीबी की टीम ने 11 मैच में 14 अंक और नेट रन रेट (+1.103) हासिल कर लिया है। नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से वो हैदराबाद और गुजरात से ऊपर हैं।
वहीं, हार के साथ एमआई की प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई है। वो 11 मैच में से केवल तीन मैच जीत सकी और फिलहाल 9वें स्थान पर हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal