पांच साल में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक, धामी सरकार का दावा-इन फैसलों ने बदली प्रदेश की तस्वीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के बीते पांच वर्षों में उत्तराखंड ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। रिपोर्ट कार्ड में भाजपा ने इन कड़े कानूनी सुधारों के माध्यम से कानून आधारित सुशासन का एक नया मॉडल पेश किया है।

27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। इस कानून ने विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए एक समान नियम सुनिश्चित किए हैं। दूसरी ओर, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए वर्ष 2023 में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके तहत पेपर लीक और नकल माफिया के लिए आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने, अवैध संपत्ति की जब्ती और दोषियों को परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने जैसे कठोर प्रावधान किए गए हैं।

धर्मांतरण और उपद्रवियों पर नकेल
सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए वर्ष 2022 में धर्मांतरण विरोधी कानून को और अधिक सख्त बनाया गया, जिससे बल, प्रलोभन या धोखाधड़ी से होने वाले अवैध धर्म परिवर्तन पर प्रभावी रोक लगी है। इसके अतिरिक्त, दंगों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही भरपाई करने के लिए लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024 लागू किया गया है।

भू-कानून और अतिक्रमण पर चोट
रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक, प्रदेश के मूल स्वरूप और स्थानीय संसाधनों की रक्षा के लिए लागू सख्त भू-कानून के तहत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर शेष 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी व्यक्तियों के कृषि और उद्यान भूमि खरीदने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, धार्मिक स्थलों की आड़ में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है और छद्मवेशधारियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि जैसी मुहिम चलाई जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com