क्या 8th Pay Commission लागू होने के बाद 0% हो जाएगा DA, एक्सपर्ट ने दिया जवाब

8वां वेतन आयोग तेजी के साथ काम कर रहा है। आयोग अब तक कई शहरों में मीटिंग कर चुका है। इन मीटिंग में कई बड़ी मांग उठ चुकी है। इन सब मांगों के बीच एक सवाल यह उठ रहा है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद क्या डीए यानी महंगाई भत्ता 0 हो जाएगा। अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी है।

60 फीसदी महंगाई भत्ता जो वर्तमान में है 7वें वेतन आयोग के तहत है। ऐसे में 8वां वेतन आयोग लागू होते ही यह शून्य होगा या नहीं। इसी को लेकर जागरण बिजनेस की टीम ने ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल से संपर्क किया। उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि क्या 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद डीए 0 होगा या नहीं।

8th Pay Commission लागू होने के बाद क्या 0 हो जाएगा डीए?
ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल ने बतया कि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। क्योंकि 7वां वेतन आयोग दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है।

डॉ. मंजीत पटेल ने कहा- “देखिए 7वां वेतन आयोग दिसंबर 2025 में ही समाप्त हो चुका है। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। नया वेतन आयोग लागू होने के साथ महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा। फिर साल में जो दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है, उसी के तहत इसमें इजाफा किया जाएगा। यानी 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता 0 हो जाएगा।”

वर्तमान में DA मूल वेतन के लगभग 60 प्रतिशत के बराबर है। पिछली कमेटियों में, संशोधन से पहले DA को मूल वेतन में मिला दिया जाता था। नए मूल वेतन में DA का प्रभाव पहले से ही शामिल होगा। DA का नया चक्र शून्य से शुरू होगा। डीए का मूल वेतन में मर्ज होना, कहीं न कहीं कर्मचारियों के लिए फायदेमंद ही है।

दिल्ली में 13 और 14 मई को होगी बैठक
8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आयोग नई दिल्ली के जनपथ स्थित चंद्रलोक भवन से अपना काम कर रहा है। नई दिल्ली में 13-14 मई को होने वाली आगामी बैठक को हितधारकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद माना जा रहा है। इसमें रक्षा मंत्रालय (MoD) और रेल मंत्रालय (MoR) के संस्थान/संगठन, तथा दिल्ली में स्थित/पंजीकृत रक्षा बलों और रेलवे के संघ/संगठन भाग लेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com