Xiaomi का 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन टीज

Xiaomi जल्द ही अपने नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जो इस महीने के आखिर में आ सकते हैं। इसी बीच अब कंपनी ने Xiaomi 17 Max को आधिकारिक तौर पर टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने डिवाइस के डिजाइन, कलर ऑप्शन और ओवरऑल लुक की पहली झलक दे दी है।

इससे यह क्लियर है कि Xiaomi इसे सिर्फ स्टैंडर्ड Xiaomi 17 का एक बड़े वर्शन बनाने के बजाय, एक पूरी तरह से बड़े-स्क्रीन वाले फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर पेश करेगा। टीजर से ये भी पता चलता है कि इस बार Xiaomi बैटरी लाइफ, डिस्प्ले और कैमरे के अपग्रेड पर ज्यादा फोकस करेगा।

Xiaomi 17 Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

नए डिवाइस के लॉन्च से पहले ही इसके काफी फीचर्स रिपोर्ट्स में सामने आ गए हैं। Xiaomi 17 Max में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही इस डिवाइस में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और बेहतर वॉटर रेजिस्टेंस मिलने की भी उम्मीद है।

डिवाइस की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी बैटरी हो सकती है जहां Xiaomi 17 Max में 8000mAh की बैटरी मिल सकती है। अगर ये रिपोर्ट सही साबित हो जाती है तो Xiaomi ब्रांड के किसी भी स्मार्टफोन में यूज की गई ये अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी।

फास्ट चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर

साथ ही फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और PPS सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में Leica कैमरे और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में 200-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HP-सीरीज प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com