New Delhi: PM नरेंद्र मोदी दो दिनों के जापान दौरे पर है। बता दें शनिवार को पीएम मोदी टोक्यो से 120 किमी दूर यामांशी प्रांत में पहुंचे। जापान का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट फूजी (3776 मीटर) यहीं स्थित है। बताया जा रहा है कि जापान के PM शिंजो आबे ने यहां के सबसे लग्जरी होटल माउंट फूजी में PM मोदी की मेहमाननावजी की। बताया जाता है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां के थीम पार्क भी विदेशी पर्यटकों को बड़े भाते हैं। प्रकृति की सुंदरता, रंग-बिरंगे फूल, पहाड़ियों और घाटियों के भी यामांशी जाना जाता है। स्ट्रॉबेरी, चेरी, ग्रैप्स, पीच जैसे फ्रूट्स भी यहां होते हैं। यहां के अंगूर पूरे जापान में फेमस हैं। इनके सबके साथ ही माउंट फुजी होटल यहां की सबसे लग्जरी होटल कही जाती है। तो आइए इस होटल के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।
यह होटल 1963 से अपनी सर्विस दे रही है और जापान की सबसे पुरानी और लग्जरी होटल मानी जाती है। यह जापान के बेहद मनोहर माउंट फूजी रिसोर्ट एरिया में स्थित है। यहां से आप माउंट फुजी के अलग-अलग रूप जैसे क्रिमसन फूजी, रेड फूजी, ब्लू फूजी, डायमंड फूजी को निहार सकते हैं। फूजी फाइव लेक में आप कई एक्टिविटीस जैसे गोल्फ, कैम्पेनिंग, फिशिंग आदि कर सकते हैं। यहां की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां से माउंट फूजी का मनोहर नजारा आपको देखने को मिलता है। होटल में जापानी स्टाइल के साथ ही वेस्टर्न स्टाइल रूम अवेलेबल हैं।
होटल में 31 अक्टूबर की तारीख में डबल रूम का चार्ज 9513 रुपए दिखाया जा रहा है। जुनियर सुईट 34,697 रुपए और स्टेंडर्ड ट्वीन रूम 14550 रुपए में एक दिन के लिए बुक हो रहा है। इस होटल के रूम से ही आप माउंट फूजी को निहार सकते हैं। यहां पहुंचना भी काफी सुविधाजनक है। आपको जानकर हैरानी होगी की यहां जापान की 80 से ज्यादा स्पेशल डिशेज ऑफर की जाती हैं। जापान के अलावा चाइनीज कुजिन, वेस्टर्न कुजिन के साथ ही 30 से ज्यादा तरह की वाइन ऑफर की जाती है।
जापान के सबसे बड़े बाथ हाउस में से एक यहां हैं, जो पूरी तरह से लकड़ी से बना हुआ है। होटल यहां ठहरने वालों को फ्री में फ्यूजियामा म्यूजियम की सैर करवाती है। लगैज स्टोरेज, पार्किंग फ्री होती है। पार्क में प्रायोरिटी में एंट्री दी जाती है। फूजी क्यू-हाइलैंड की एंट्री फ्री होती है।
The post 55 साल पुराने जापान के इस होटल में PM मोदी की हुई मेहमाननवाजी,1 रात का किराया जान रह जाएंगे दंग appeared first on Live Desh.
The post 55 साल पुराने जापान के इस होटल में PM मोदी की हुई मेहमाननवाजी,1 रात का किराया जान रह जाएंगे दंग appeared first on Live India.
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal