ब्रिटेन के 4 सबसे अमीर लोगों में तीन भारतीय मूल के

द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2017 में भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी हिंदुजा बंधुओं श्रीचंदर हिंदुजा और गोपीचंद हिंदुजा को ब्रिटेन का सबसे अमीर आदमी माना गया है। इस लिस्ट में ब्रिटेन के सबसे अमीर 134 अरबपतियों में शीर्ष पर स्थित दोनों भाइयों की संयुक्त संपत्ति 16.2 अरब पाउंड (13 खरब रुपये) आंकी गयी है। हिंदुजा बंधुओं की संपत्ति पिछले साल से 3.2 अरब पाउंड बढ़ गयी है। सूची के अनुसार ब्रिटेन के 500 सबसे अमीर व्यक्तियों और परिवारों की संपत्ति में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। लिस्ट में चार सबसे अमीर ब्रिटिश में से तीन का जन्म भारत में हुआ था। वहीं शीर्ष चार में तीसरे स्थान पर यूक्रेन मूल के लेव ब्लातनिक हैं।

ब्रिटेन के 4 सबसे अमीर लोगों में तीन भारतीय मूल के

पिछले साल की लिस्ट में सबसे अमीर माने गये डेविड और साइमन रिउबेन बंधु इस साल तीसरे स्थान पर हैं।  इराकी यहूदी मूल के रिउबेन बंधुओं का जन्म भारत के मुंबई में हुआ है। रिउबेन बंधुओं की कुल संपत्ति 14 अरब पाउंड आंकी गयी है। सूची में भारतीय मूल के कारोबारी लक्ष्मी मित्तल को चौथे स्थान पर रखा गया है। उनकी कुल संपत्ति 13.2 अरब पाउंड आंकी गयी है। मित्तल की संपत्ति में एक साल में 6.1 अरब पाउंड की बढ़ोतरी हुई है।

अखबार की सूची में भारतीय मूल के 40 कारोबारी शामिल हैं। सबसे अमीर ब्रिटिश की लिस्ट में शामिल भारतीयों में गुजराती मूल के कारोबारी मोहसिन ईसा और जुबेर ईसा भी शामिल हैं। यूरो गैरोजेज के मालिक ईसा बंधुओं की लिस्ट में 133वें स्थान पर रखा गया है। लिस्ट में शामिल नए नामों में भारतीय मूल के राज, टोनी और हरपाल मथारू बंधु भी शामिल हैं। मथारू बंधुओं की कुल संपत्ति एक अरब पाउंड आंकी गयी है। भारतीय मूल के कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल को लिस्ट में 194वें स्थान पर रखा गया है। स्वराज पॉल की संपत्ति बीते एक साल में आठ करोड़ पाउंड कम  66 करोड़ पाउंट आंकी गयी है।

अखबार के अनुसार पिछले साल ब्रिटेन के 1000 सबसे अमीर लोगों की जितनी संपत्ति थी उससे ज्यादा संपत्ति इस साल 500 सबसे अमीर लोगों की आंकी गयी है। ब्रिटेन के 500 सबसे अमीर लोगों ने एक साल में 658 अरब पाउंड की कमायी की है। अखबार के अनुसार ये कमायी शेयर बाजार में आयी तेजी से हुई है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com