#सावधान: इन फलों का सेवन करने से पहले जरुर ध्यान में रखें ये बातों...

#सावधान: इन फलों का सेवन करने से पहले जरुर ध्यान में रखें ये बातों…

जिस प्रकार से सुबह उठने और रात को सोने का एक समय होता है उसी प्रकार से हमारे खानपान का भी समय निर्धारित है। ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर को समय से करने वाले लोग हमेशा स्‍वस्‍थ जीवन जीते हैं। आज हम आपको कुछ फलों के सेवन का सही समय बता रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन सा फल किस समय खाना चाहिए।#सावधान: इन फलों का सेवन करने से पहले जरुर ध्यान में रखें ये बातों...

सेब

सेब का सेवन सुबह के नाश्ते में करना उत्तम माना गया है। इसमें पेक्टिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो बीपी को लो करता है और कोलेस्ट्राल को घटाता है। सेब का सेवन रात में के भोजन में नहीं करना चाहिए क्योंकि रात में पेक्टिन के पाचन में मुश्किल होती है और फिर इससे पेट में एसिडिटी की समस्या बढ़ती है।

केला

केला का सेवन दोपहर यानी लंच में करना चाहिए। केला हमारे शरीर के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। केले का सेवन रात में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्यों कि इससे अपच की समस्या हो सकती है।

संतरा

संतरे का सेवन शाम को करीब चार बजे के नाश्ते में करना चाहिए। कहा जा रहा है कि सुबह खाली पेट नाश्ते में संतरा लेने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

सूखे मेवे व फली

इनका सेवन दोपहर में करना अच्छा माना गया गया है क्योंकि यह ब्लड प्रेसर को कम करने में सहायक होते हैं। रात में इनका सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com