क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। उनका क्रिकेट करियर जितना शानदार रहा है उतना ही शानदार व्यवहार भी है। इसीलिए शायद क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद भी करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। भले ही आज वो संन्यास ले चुके हों लेकिन आज भी क्रिकेट और बाहरी दुनिया में उनकी काफी इज्जत की जाती है। इसकी वजह ये है कि सचिन तेंदुलकर हमारे देश के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक है। उन्हें न केवल क्रिकेट के भगवान का मुकाम हासिल किया उन्हें बल्कि भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है। सचिन ने जितनी खुबसूरती से क्रिकेट खेला उतनी ही खुबसूरती से उन्होंने अपने घर को भी संभाला। उनका बेटा अर्जुन आज क्रिकेट में नई ऊचांईयां छुने को तैयार है। लेकिन, इन दिनों सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर इन दिनों एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।क्रिकेट में अपना करियर 16 साल की उम्र में शुरु करने वाले मशहूर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल और व्यक्तित्व से क्रिकेट के भगवान का मुकाम हासिल किया। अब सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल अपने पिता के नक़्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट में अपना नाम कमाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आज हम अर्जुन तेंदुलकर के खेल की नहीं बल्कि अफेयर के बारे में बताने वाले हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट की, जो इन दिनों अर्जुन तेंदुलकर की बहुत अच्छी दोस्त बनी हुई हैं। बता दें कि डेनियल ने कुछ साल पहले क्रिकेटर विराट कोहली को सार्वजनिक तौर पर शादी के लिए प्रोपोज किया था। अब वो अर्जुन के साथ देखी जा रही हैं। इसके बाद से ही लोग उनके अफेयर की चर्चा कर रहे हैं।
इंग्लैंड की खूबसूरत महिला क्रिकेटर डेनियल एक बार फिर से अपने और अर्जुन के साथ नजदिकियों को लेकर चर्चा में हैं। भले ही इस महिला खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान में कोई कमाल न किया हो लेकिन, साल 2014 में उन्होंने विराट कोहली की शादी के लिए प्रपोज कर खुब सुर्खियां बटोरी थी। डेनियल विराट की शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित थी और उनसे शादी करना चाहती थी। उन्होंने ट्विटर पर विराट को शादी के लिए प्रपोज किया था
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal