चेन झपटमार करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। खास बात ये है कि पकड़े गए 8 लोगों में 6 महिलाएं हैं। ये गिरोह इन महिलाओं के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 8 लोगों को गुरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से पीली धातु, सोने चांदी के आभूषण, 16 हज़ार की नक़दी और एक चाकू भी पुलिस ने किया बरामद की है।

गिरोह ने गंगा स्नान मेले में दो दिन पहले की थी वारदात
गौरतलब है कि यह गिरोह बुलंदशहर के एक परिवार को अपना शिकार बना चुका है। उसी पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। इन सभी आरोपियों को बुलंदशहर की अनूपशहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal