यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आगाज किया। स्ट्रॉबेरी महोत्सव झांसी में करीब एक महीने तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका आगाज लखनऊ स्थित सरकारी आवास से वर्चुअली किया।

महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे बताया गया कि स्ट्रॉबेरी के उत्पादन का कार्यक्रम घर की छत से प्रारंभ किया गया। इसके बाद इसे खेतों में रोपा गया। अब ये एक महोत्सव के रूप में पूरे झांसी और बुंदेलखंड में नई पहचान दिलाने का काम करेगा।
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रविवार को स्ट्रॉबेरी महोत्सव की शुरूआत हुई। इसका आगाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअली किया। यह महोत्सव 16 फरवरी तक एक माह चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उस किसान को याद किया, जिसने अपने घर की छत से स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की थी। योगी ने कहा कि यहां की भूमि में सोना उगलने की क्षमता है, लेकिन इस प्रतिभा को उचित मंच नहीं मिल पा रहा था। यहां हर एक नागरिक में कार्य करने की दृढ़ इच्छाशक्ति है।
योगी ने कहा कि एक माह तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी महोत्सव चमत्कार से कम नहीं है। अब यह एक महोत्सव के रूप में पूरे झांसी व बुंदेलखंड में एक नई पहचान दिलाने का काम करेगा। दैनिक भास्कर ने झांसी में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसान हरजीत सिंह चावला से बात की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal