आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं से मिलने पहुंची ऑल इंडिया कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगभग 1 घंटे महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उनकी हर एक बात को सुना। साथ ही उचित मंच पर इसे उठाने का वायदा किया।

सरकार के इस कृत्य का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। मेरी कोशिश है की इन परिवर्तनों से प्रभावित प्रत्येक लोगों से मुलाकात कर उनकी बात को समझा जाए और उनकी दर्द को महसूस किया जाए।
प्रभावित लोगों की बातों को उचित मंच पर उठाकर सरकार के इस तानाशाही रवैए का विरोध किया जाएगा। लगभग 2:00 बजे प्रियंका गांधी वाराणसी के लिए वापस हो गई।
आजमगढ़ के बिलरियागंज में सीए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मिलने के लिए प्रियंका गांधी फरिहा, निजामाबाद, तहबरपुर, जुनेद गंज, पटवध के रास्ते लगभग 1:05 पर बिलरियागंज पहुंची। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर पहले ही वाहन से उतार लिया।
काफी देर से कार्यकर्ता पार्टी का झंडा बैनर लिए उनके स्वागत का इंतजार कर रहे थे। धक्का-मुक्की के बीच प्रियंका गांधी किसी तरीके से निर्धारित स्थल सलीम के अहाते में पहुंची। इसके अलावा पुलिस ने सभी नेताओं के साथ ही मीडिया कर्मी को भी अंदर जाने से मना कर दिया।
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय मौके पर थोड़ी देर से पहुंचने के कारण भीड़ में फंस गए। पुलिस किसी तरह उनको भी निकालकर सलीम के हाथ तक पहुंचाया। अन्य किसी कांग्रेसी नेता को भी अंदर जाने का मौका नहीं मिला।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal