आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट ऑनलाइन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी

आरबीआई की ओर से ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिसे आवेदनकर्ता वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से ऑफिस अटेंडेंट भर्ती ऑनलाइन एग्जामिनेशन के लिए कॉल लेटर (RBI Office Attendant Admit Card 2026) जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार तुरंत ही ऑफिशियल साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा इस डेट में होगी संपन्न
आरआरबी की ओर से नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक अटेंडेंट पदों के लिए ऑनलाइन एग्जामिनेशन का आयोजन 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

कॉल लेटर डाउनलोड करने की स्टेप्स
आरबीआई अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर विजिट करें।
होम पेज पर करेंट वैकेंसीज में कॉल लेटर पर क्लिक करें।
अब भर्ती से संबंधित कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र में तर्क शक्ति परीक्षण से 30 सवाल, सामान्य अंग्रेजी से 30 सवाल, सामान्य जागरूकता से 30 सवाल और संख्यात्मक क्षमता से 30 सवाल पूछे जायेगे।
पेपर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा गुजराती, कन्नड़, कोंकड़ी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, असमी, मणिपुरी, बंगाली, तेलुगु, उर्दू माध्यमों में भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com