लखनऊ के IT सिटी योजना में 336 किसानों को मिलेंगे 870 भूखंड

एलडीए की आइटी सिटी आवासीय योजना में 336 किसानों को 870 भूखंड मिलेंगे। इसकी एसओपी तैयार हो चुकी बोर्ड बैठक में मुहर लगना तय है। योजना 28 फरवरी को लांच करने पर निर्णय हो गया है। इसमें उन भू-स्वामियों को भूखंड आवंटित होंगे, जिन्होंने लैंड पूलिंग नीति के तहत योजना के लिए अपनी भूमि निश्शुल्क दिया है। पहले चरण में 35 से 288 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंच लांच होंगे। आम लोगों के लिए भूखंडाें की कीमत 4,000 रुपये प्रति वर्गफीट प्रस्तावित है।

सुल्तानपुर रोड पर 3490 एकड़ क्षेत्रफल में आइटी सिटी योजना का विकास चल रहा है। इसके लिए मोहनलालगंज तहसील के ग्राम-बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली व भटवारा की जमीन ली जा रही है।

प्राधिकरण बोर्ड के निर्णय के अनुसार लैंड पूलिंग, भूमि अर्जन, आपसी सहमति से क्रय के आधार पर भूमि जुटाव का कार्य किया जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जिन भू-स्वामियों के लैंड पूलिंग के एग्रीमेंट होंगे। उन सभी को लाटरी के माध्यम से योजना में ही निश्शुल्क विकसित भूखंड आवंटित होंगे।

उन्होंनें बताया, योजना के सेक्टर-15, 16, 17 एवं 18 में भूखंड नियोजित हो रहे हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हाल में भू-स्वामियों की उपस्थिति में लाटरी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। योजना अपनी सर्वाेत्तम रोड कनेक्टिविटी के कारण लोगों के लिए उपयोगी बनेगी।

इसमें 288 वर्गमीटर से 35 वर्गमीटर क्षेत्रफल के आवासीय भूखंड नियोजित हो रहे हैं। लैंड पूलिंग करने वाले भू-स्वामियों को भूखंड आवंटित के बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com