मानो या न मानो लेकिन सच, घर में इन चीजों के होने से नहीं होती है धन की कमी

पैसा एक ऐसी चीज है जो जीवनयापन के लिए सबसे जरूरी है। बिना पैसों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती हैं। हर व्यक्ति को पैसों की जरूरत होती है और कितनी जरूरत होती है यह उनकी आशाओं पर निर्भर करता हैं। धन की इस पूर्ती के लिए मेहनत के साथ किस्मत की भी जरूरत होती हैं। इसलिए आज हम आपको वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखने मात्र से धन की कमी दूर होती हैं और अपनी आशाओं के अनुसार जीवनयापन कर पाएं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो धन की कमी को दूर करें। 

* घर के उत्तर दिशा में रखें इन्हें 

वास्तुशास्त्र में उत्तर दिशा को जल की दिशा माना गया है। इस दिशा में जल से भरा घड़ा या सुराही रखना चाहिए। अगर आपके पास फ्रिज और वॉटर फिल्टर भी है तब भी वास्तु की अनुकूलता के लिए डिजाइनर घड़ा या सुराही सजा कर रखना चाहिए और हर दिन पानी बदलते रहना चाहिए।

* मनी प्लांट का पौधा 

अपने घर में मनी प्लांट का एक पौधा लगाएं। वास्तु विज्ञान के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व को शुभ माना गया है। आग्नेय दिशा के देवता गणेश जी हैं और प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है। गणेश जी अमंगल का नाश करते हैं और शुक्र सुख-समृद्धि का कारक ग्रह होता है। बेल और लता का कारक शुक्र होता है इसलिए आग्नेय दिशा में मनी प्लांट लगाना धन के लिए शुभ रहता है।

* वास्तु पुरुष की तस्वीर 

घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु पुरुष की पूजा होती है। घर में वास्तु पुरुष की तस्वीर या मूर्ति लगाकर रखें और नियमित कपूर की बाती से इनकी पूजा करें। वास्तु पुरुष वस्तु दोष के अशुभ प्रभाव से रक्षा करते हैं।

* पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा 

वास्तुशास्त्र के अनुसार पंचमुखी हनुमान वास्तु संबंधी दोष को दूर करते हैं इसलिए घर में एक पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा पूजा स्थान पर विराजमान करना चाहिए।

* पिरामिड 

अपने घर में 9 पिरामिड रखें इससे हर दिशा के वास्तु दोष दूर होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो कम से कम उस भाग में एक पिरामिड रखें जहां घर के लोग अक्सर साथ में समय बिताते हैं। यह सभी लोगों में सकारात्मक उर्जा का संचार करने में सहायक होगा जो घर की उन्नति और धन वृद्धि में सहायक हो सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com