मां के नौ रूपों को पसंद हैं ये भोग, जानें किस दिन क्या चढ़ाएं

नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को उनका पसंदीदा भोग चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया जाता है। आइए जानते हैं नौ देवियों को किस दिन क्या भोग चढ़ाएं। मां के नौ रूपों को पसंद हैं ये भोग, जानें किस दिन क्या चढ़ाएं– पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है। इस दौरान मां को गाय के दूध से बने पकवान चढ़ाए जाते हैं।

– दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है। इस दिन मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग अर्पित होता है। – तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन मां की पसंदीदा चीज दूध या इससे बनी चीजें भोग में चढ़ाई जाती हैं।

 – मां दुर्गा के कुष्मांडा रूप की चौथे दिन पूजा की जाती है। इस दिन मां को मालपुए का भोग लगाया जाता है। 

– पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन मां को केले का भोग या इसे प्रसाद के रूप में दिया जाता है।

– नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां को शहद का भोग चढ़ाया जाता है। 

– सांतवे दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन मां को गुड़ का नैवेद्य अर्पित किया जाता है।

 – आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन मां को नारियल का भोग लगाया जाता है। 

– नवरात्रि को नौंवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन मां को अलग-अलग अनाजों का भोग लगाया जाता है। जैसे कि हलवा, चना-पूरी, खीर और पुए आदि। 
 
 
 
 
 
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com